Breaking News Live Update 26 February: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर मैसेज भेजा

Breaking News Live Update 26 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 26 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

एडिट
Breaking News Live Update 26 February

Breaking News Live Update 26 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 26 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

  • Feb 26, 2026 12:08 IST

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर मैसेज भेजा

    up (13)

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर बुधवार देर रात करीब ढाई बजे धमकी भरा मैसेज आया। लिखा था- वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। शंकराचार्य पर लगे बच्चों के यौन शोषण के मामले की पैरवी वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ही कर रहे हैं। त्रिपाठी ने धमकी भरे SMS का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मैसेज भेजने वाले की पहचान की जा रही है। 14 दिनों में यह चौथी बार है, जब वाराणसी की कचहरी को उड़ाने की धमकी मिली है।

  • Feb 26, 2026 11:54 IST

    मेडिकल रिपोर्ट में बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, अविमुक्तेश्वानंद पर आरोप का मामला

    अविमुक्तेश्वरानंद के ख़िलाफ़ बाल यौन शोषण मामले में एफ़आईआर, हाल ही में रहे  थे चर्चा में - BBC News हिंदी

    प्रयागराज में शंकराचार्य विवाद को लेकर दो बटुकों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य पर गंभीर दुराचार के आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उन्हें कथित रूप से प्रताड़ित किया गया और धमकियां भी मिलीं. मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज है और जांच जारी है.

  • Feb 26, 2026 11:33 IST

    NCERT चैप्टर विवाद, सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ माफी काफी नहीं, यह ज्यूडिशियरी को बदनाम करने की साजिश

    WhatsApp Image 2026-02-26 at 11.52.51 AM

    NCERT के ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर विवाद में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। शिक्षा मंत्रालय ने कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- यह ज्यूडिशियरी को बदनाम करने की एक गहरी, सोची-समझी साजिश लगती है। NCERT के आधिकारिक कम्युनिकेशन में माफी का एक भी शब्द नहीं है, बल्कि उसमें इस सामग्री को सही ठहराने की कोशिश की गई है। सीजेआई ने कहा कि जिम्मेदार लोगों की पहचान करना उनका कर्तव्य है और इस मामले में जवाबदेही तय होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिया है कि NCERT की बुक में शामिल विवादित अंशों को हटाने का आदेश भी दे सकता है।

  • Feb 26, 2026 11:02 IST

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

    जेल या बेल? अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनाई कल, इलाहाबाद  हाईकोर्ट पर टिकी सबकी नजरें - Avimukteshwaranand anticipatory bail plea  hearing Allahabad ...

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले पर सियासत भी बढ़ती जा रही है और गहमागहमी भी. अब उनका ये मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट चला गया है. उनके खिलाफ नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में POCSO ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. अब उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है. इसी बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं. वहीं, कांग्रेस भी अब खुलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतर गई है. वहीं, खुद के खिलाफ दर्ज मामले पर अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो वो इसका विरोध नहीं करेंगे.

  • Feb 26, 2026 10:58 IST

    PM मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान, नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर

    News Article Hero Image

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। नेसेट को संबोधित करते हुए मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। वहीं नेतन्याहू ने कहा, ‘मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है।’ उन्होंने मोदी को एशिया का शेर और दुनिया का सम्मानित नेता बताया।

  • Feb 26, 2026 09:38 IST

    विदेशी नागरिकों पर सरकार सख्त, वीजा खत्म होते ही आधार कार्ड होगा खत्म, नेपाल-भूटान के नागरिकों को राहत

    Foreigner Aadhaar Card Linked To Visa

    Foreigner Aadhaar Card Linked To Visa: देश में वीजा लेकर आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए आधार कार्ड की वैधता को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं। जिसमें अब स्पष्ट कर दिया गया है कि विदेशी नागरिकों को जारी आधार कार्ड उनकी कानूनी स्थिति और वीजा की अवधि से सीधे जुड़ा रहेगा। आपको बता दें ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक, जिनका भारतीय मूल से संबंध है और जिन्हें भारत में लंबे समय तक रहने की विशेष अनुमति होती है, उनके लिए आधार कार्ड 10 वर्षों तक मान्य रहेगा। इसके बाद उन्हें नवीनीकरण या अपडेट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • Feb 26, 2026 09:34 IST

    आठवीं की किताब में न्यायपालिका अध्याय पर NCERT ने जताया खेद, आज सुनवाई

    NCER Book Controversy: कोर्ट की टिप्पणी के बाद एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 8 की सोशल साइंस की नई किताब को लेकर माफी मांगी है। इसके बाद इस पर बड़ा फैसला लेते हुए एनसीईआरटी ने क्लास 8 की सोशल साइंस के ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर पर रोक लगा दी है। दरअसल, एनसीईआरटी (NCERT) ने दो दिन पहले 24 फरवरी 2026 को कक्षा 8 के लिए ‘Exploring Society: India and Beyond, Vol II’ नाम की सोशल साइंस भाग-2 की किताब जारी की थी। इस किताब आने के बाद ये बात सामने आई कि चैप्टर 4 ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ में पेज 125-142 पर है। इसके बाद बवाल होने के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। जिस पर सीजेआई सूर्यकांत ने खुद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया। और इसके बाद एनसीईआरटी ने कहा कि उससे अनजाने में कुछ अनुचित पाठ्य सामग्री और निर्णय सम्बन्धी त्रुटि शामिल हो गई। जिस पर वह माफी मांगता है।  

  • Feb 26, 2026 09:26 IST

    PM मोदी ने रच दिया इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने

    pm modi followers

    PM Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 26 फरवरी को इतिहास रच दिया है। आपको बता दें वे इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व के नेता और राजनेता बन गए हैं। आपको बता दें पीएम मोदी ने जब 12 साल पहले 2014 में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article