Breaking News Live Update 24 February: AI समिट हंगामा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड

एडिट
Breaking News Live Update 24 February

Breaking News Live Update 24 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 24 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

  • Feb 24, 2026 11:19 IST

    सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,500 पर आया, निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट, 25,500 का लेवल तोड़ा

    सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, 522 अंक लुढ़ककर 28274 पर पहुंचा BSE, निफ्टी भी  कमजोर - sensex and nifty live updates - AajTak

    सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 23 फरवरी को गिरावट है। ये 800 अंक (0.90%) गिरकर 82,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक (0.80%) की गिरावट है। ये 25,500 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।

  • Feb 24, 2026 10:28 IST

    AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, 20 घंटे पूछताछ हुई

    दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला कोर्ट में पेश किया। - Dainik Bhaskar

    दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को आज गिरफ्तार किया गया है। 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जो 20 घंटे चली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी 3 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

  • Feb 24, 2026 09:17 IST

    जवाहर चौक पर खरगे-राहुल की महाचौपाल आज, बदला रहेगा ट्रेफिक

    bhopal route divert rahul gandhi kisan chaupa

    Bhopal Route Divert Plan Rahul Gandhi Kisan Maha: ट्रेड डील के विरोध में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भोपाल के जवाहरचौक पर किसान चौपाल करने जा रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के चलते पहले से ही शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चूंकि आज सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं और एमपी बोर्ड का कक्षा 10 वीं का पेपर भी है ऐसे में छात्रों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।साथ आप किस रूट का उपयोग कर सकते हैं जानते हैं। 

  • Feb 24, 2026 09:16 IST

    उत्तर प्रदेश में फिर नीला ड्रम कांड: लखनऊ में बेटे ने की पिता की हत्या

    Son kills father Lucknow Neela Drum Case hindi news

    Son Kills Father Lucknow Neela Drum Case: लखनऊ में विवाद के बाद बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए काटकर नीले ड्रम में भर दिया। फिर खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    21 साल के बेटे ने पिता को मारा

    वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह 3 दिन से लापता थे। बीकॉम स्टूडेंट बेटे अक्षत ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में अक्षत पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर कड़ाई से पूछने पर जुर्म कबूल किया कि उसी ने पिता की हत्या की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article