/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/breaking-news-live-update-21-february-2026-02-21-09-59-19.jpeg)
Breaking News Live Update 21 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 21 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 21, 2026 14:20 IST
दिल्ली AI Summit में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन मामला, आरोपियों के 5 दिन की पुलिस रिमांड
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/699876644152d-ai-impact-summit-youth-congress-protest-205734424-16x9-2026-02-21-14-19-03.webp)
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इन कार्यकर्ताओं को 20 फरवरी को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोप में पकड़ा गया था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं, जो भारतीय युवा कांग्रेस से जुड़े हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से पहले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से हाथापाई की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
- Feb 21, 2026 14:16 IST
ट्रम्प के नए फैसले से भारत को राहत, अमेरिकी टैरिफ 18% से घटकर 10% हुआ
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/pti02_21_2026_000034b-2026-02-21-14-16-13.jpg)
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नया आदेश जारी करते हुए आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह दर पहले भारत पर लागू 18 प्रतिशत टैरिफ से कम है। नए आदेश के अनुसार 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत एड वेलोरम (ad valorem) इंपोर्ट सरचार्ज लागू रहेगा।
इस फैसले के बाद भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 18 प्रतिशत की दर लागू नहीं होगी। इससे पहले अंतरिम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ढांचे के बाद 18 प्रतिशत टैरिफ तय किया गया था। वहीं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रम्प के व्यापक टैरिफ को अवैध करार दिया था और कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर फैसला लिया।
- Feb 21, 2026 13:26 IST
नई दिल्ली में मोदी और लूला के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
- Feb 21, 2026 13:24 IST
गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

अयोध्या में डॉ. भरत जगदेव ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के बाद उनका काफिला राम मंदिर परिसर से रवाना हुआ। इसके बाद वे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे गुयाना के लिए प्रस्थान करेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी भी देखी गई।
- Feb 21, 2026 12:47 IST
एआई समिट में युवा कांग्रेस के विरोध पर सियासी घमासान, भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी करार दिया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। मामले में गिरफ्तार चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। भारतीय युवा कांग्रेस ने विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताया है।
- Feb 21, 2026 11:51 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इलासियो लूला दी सिल्वा के मुलाकात की
- Feb 21, 2026 11:43 IST
मानहानि केस में राहुल गांधी की भिवंडी कोर्ट में पेशी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/rahul-gandhi-bjhiwandi-court-peshi-2026-02-21-11-43-35.jpg)
RSS से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी की आज भिवंडी कोर्ट में पेशी हुई। सुनवाई के बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। भिवंडी कोर्ट के सामने बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे जिससे राहुल गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा।
- Feb 21, 2026 11:35 IST
श्रीनगर में नहर में बीपी वाहन गिरने से CRPF के 9 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/breaking-news-2026-02-14-14-10-06.jpg)
श्रीनगर के डगपोरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें रिजर्व पुलिस बल CRPF के नौ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई।
- Feb 21, 2026 11:10 IST
राष्ट्रपति भवन में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का स्वागत, कई अहम ट्रेड डील पर चर्चा संभव
लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक होनी है, जिसमें कई अहम व्यापारिक समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है।
यह मुलाकात भारत और ब्राजील के बीच व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चर्चा के केंद्र में क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ्स, रक्षा, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं।
लूला प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत के राजकीय दौरे पर आए हैं। उनका यह दौरा 18 से 22 फरवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार लगभग 15 अरब डॉलर का है, जिसे बढ़ाकर 30 से 40 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य होना चाहिए।
- Feb 21, 2026 10:44 IST
MP नई आबकारी नीति 2026 का राजपत्र में प्रकाशन
MP New Aabkari Neeti: मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति का प्रकाशन राजपत्र में हो गया है। गौरतलब है नई आबकारी नीति के अनुसार अब नई शराब दुकानें नहीं खुलेगी। न ही अहाते खोले जाएंगे। आपको बता दें प्रदेश की 3 हजार 500 53 शराब दुकानों का आवंटन ई-टेंडर के जरिए होगा। इसके लिए ई-ऑक्शन होगा। नई नीति के अनुसार आरक्षित मूल्य में 20% की वृद्धि की गई है। इसके अलावा विदेशी मदिरा की बॉटलिंग फीस दोगुनी बढ़ाई गई है। इसमें आदिवासी स्व सहायता समूह की महुआ मदिरा को बढ़ावा देने और अन्य राज्यों में ड्यूटी फ्री कराने प्रावधान है। हालांकि पुराने प्रतिबंध के अनुसार नर्मदा के 5 किलोमीटर के दायरे में शराब दुकान पर प्रतिबंध जारी रहेगा। साथ ही पवित्र शहरों में भी शराब दुकानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
- Feb 21, 2026 10:19 IST
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले मोदी अच्छे दोस्त, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर नहीं पड़ेगा कोई असर
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक पारस्परिक टैरिफ को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) के अंतर्गत राष्ट्रपति को आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं दिया गया है। संविधान के मुताबिक टैरिफ एवं टैक्स लगाने का अधिकार केवल अमेरिकी कांग्रेस के पास है। कोर्ट के इस फैसले क बाद भारत अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप का बयान सामने आया है। जिसके अनुसार ट्रंप ने कहा है कि इस समझौते पर फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ अब व्यापारिक समीकरण बदल चुके हैं।
उन्होंने कहा, “भारत के साथ हमारी डील ऐसी है कि अब वे टैरिफ दे रहे हैं। पहले स्थिति इसके उलट थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्ति हैं, लेकिन वे अमेरिका के खिलाफ काफी चतुर थे। भारत हमें लूट रहा था, लेकिन अब हमने एक निष्पक्ष समझौता किया है। हमने स्थिति को अपने पक्ष में कर लिया है।”
- Feb 21, 2026 10:09 IST
दिल्ली में लाल किले के सामने धमाके का अलर्ट, चांदनी चौक में मंदिर को आतंकी बना सकते हैं निशाना
Delhi Lal Kila Bomb Dhamki: शनिवार को सुबह दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लाल किले के सामने धमाके के अलर्ट के बाद सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार चांदनी चौक में मंदि को आतंकी निशाना बनाया जा सकता है।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर है। खुफिया विभाग के सूत्रों को जानकारी मिली है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आंतकी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने IED हमले की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है। खूफिया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान स्थित इस आतंकी संगठन ने चांदनी चौक इलाके में स्थित प्रमुख मंदिरों को भी टारगेट करने की प्लानिंग की है। आपको बता दें ये अलर्ट ऐसे समय आया है जब नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच अभी चल रही है। गौरतलब है इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us