Breaking News Live Update 20 February: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रम्प का नया दांव, दुनियाभर के देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया

Breaking News Live Update 20 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 20 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

एडिट
top news (1)

Breaking News Live Update 20 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 20 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव

हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गा मंदिर में आरती हो रही थी, तभी एक युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। इससे हिंदू पक्ष के लोग भड़क गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

  • Feb 21, 2026 00:18 IST

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रम्प का नया दांव, 3 घंटे में फिर लगाया टैरिफ

    200709172441-trump-reaction-taxes-supreme-court

    अमेरिका में टैरिफ को लेकर सियासी और कानूनी टकराव तेज हो गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के महज तीन घंटे बाद ही ट्रम्प ने नए टैरिफ का ऐलान कर दिया। उन्होंने सेक्शन 122 का हवाला देते हुए सभी देशों पर अधिकतम 15 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 150 दिनों तक लागू रह सकता है।

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा था कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार केवल कांग्रेस को है, राष्ट्रपति को नहीं। कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर लगाया गया 18 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ भी अवैध हो गया है।

    फैसले पर ट्रम्प ने नाराजगी जताते हुए इसे निराशाजनक बताया और कहा कि कुछ जजों में देश के लिए सही फैसला लेने की हिम्मत नहीं है।

  • Feb 20, 2026 23:14 IST

    कानपुर देहात में तेरहवीं में शामिल हो कर लौट रहे परिवार की ईको कार बेकाबू हो कर तालाब में गिरी, 4 की मौत

    kanpur dehat -eeco-car-accident-agnhotri-family-pond-fall 4 died hindi news zxc

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईको कार बेकाबू हो कर तालाब में गिर गई। तेरहवीं संस्कार में शामिल हो कर लौट रहा अग्निहोत्री परिवार ईको कार से सफर कर रहा था, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो कर  सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। 

  • Feb 20, 2026 20:23 IST

    मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन संग किया डिनर

    मुंबई में क्लाइमेट वीक 2026 के दौरान Hillary Clinton के सम्मान में Mukesh Ambani और Nita Ambani ने अपने निवास Antilia में निजी डिनर का आयोजन किया। यह मुलाकात हिलेरी क्लिंटन के उस भाषण के समय हुई, जिसमें उन्होंने भारत की जलवायु नवाचार (Climate Innovation) में बढ़ती भूमिका की सराहना की।

  • Feb 20, 2026 20:00 IST

    भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च तक हस्ताक्षर संभव

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने बताया है कि 7 फरवरी 2026 को घोषित भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचे (Interim Trade Framework) को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह वॉशिंगटन रवाना होगा।

    इस प्रस्तावित समझौते में 18 प्रतिशत टैरिफ सीमा (Tariff Ceiling) तय करने पर सहमति बनी है, जिससे भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों (Labour-Intensive Sectors) को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकती है। सरकार को उम्मीद है कि मार्च 2026 तक इस पर औपचारिक हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

  • Feb 20, 2026 19:54 IST

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - Indian Youth Congress का प्रदर्शन देश विरोधी और शर्मनाक

    नई दिल्ली में आयोजित AI Impact India Summit 2026 के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब Indian Youth Congress के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ नारे लगाए। इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश विरोधी और शर्मनाक करार दिया तथा Rahul Gandhi से सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इसे बेरोजगारी और नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध बताया। दिल्ली पुलिस ने मामले में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है।

  • Feb 20, 2026 19:13 IST

    दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन  

    69984f808f58f-youth-congress-protest-bharat-mandapam-ai-summit-20113997-16x9

    AI समिट में यूथ कांग्रेस ने आज प्रोटेस्ट किय़ा। सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में आने की योजना बनाई थी। हालांकि पकड़े जाने के डर से उन्होंने आखरी समय में प्लान में बदलाव करते हुए टी-शर्ट पर स्टिकर लगा कर आए। इसी  कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अब तर यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। 

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विरोध दर्ज कराया।  

  • Feb 20, 2026 19:01 IST

    मध्यप्रदेश में हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा

    mp-deputy-opposition-leader-hemant-katare-resignation-2026-02-20-18-49-54

    मध्यप्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के युवा चेहरे और अटेर विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कटारे ने यह कदम अपनी मैरिज एनिवर्सरी के दिन उठाया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है, जिसमें उन्होंने पद के बजाय अपने परिवार और क्षेत्र की जनता को प्राथमिकता देने की बात कही है।

  • Feb 20, 2026 16:59 IST

    यूपी में शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार रुपए मिलेंगे, अनुदेशकों की भी सैलरी बढ़ाई, सीएम योगी का विधानसभा में ऐलान

    WhatsApp Image 2026-02-20 at 4.54.01 PM

    यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपए की जगह अब 18 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। इसी तरह अनुदेशकों की सैलरी भी 10 से 17 हजार रुपए कर दी गई है। सीएम योगी ने विधानसभा में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को सपा सरकार तीन हजार रुपए देती थी। हमने 10 हजार किया था। अब हम शिक्षा मित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।

  • Feb 20, 2026 16:46 IST

    कांग्रेस के लिए मेरे पास सिर्फ 3 शब्द हैं Topless, Brainless, Shameless- बोले संबित पात्रा

    संबित पात्रा को मणिपुर के लिए Z कैटेगरी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट पर MHA का  फैसला - Sambit Patra gets Z category security NTC - AajTak

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘आज जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आया तो मन में बहुत गुस्सा था, लेकिन मैंने खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला. ये आक्रोश सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता में नहीं, बल्कि पूरे भारत की GenZ  में है. ये बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत बनाम उन ताकतों के खिलाफ है जो भारत की छवि को खराब करना चाहती हैं.’ कांग्रेस के लिए मेरे पास तीन शब्द हैं टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस. ये बीजेपी की समिट या कार्यकारिणी नहीं है. ये भारत की AI समिट है. मैं सभी GenZ से कहूंगा कि मोबाइल पर नेहरू और एडमिना को सर्च करके देखिए वो भारत को सांपों का देश बता रहे थे और हंस रहे थे. जो नेहरू ने किया वही आज राहुल गांधी कर रहे हैं.’

  • Feb 20, 2026 16:38 IST

    भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़े डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड, जियोहॉटस्टार पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा

    यह तस्वीर रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की है, जब तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर पवेलियन भेजा था।

    भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह T20 फॉर्मेट में किसी भी ICC इवेंट के लिए एक मैच की सबसे ज्यादा रीच है। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था।

  • Feb 20, 2026 15:43 IST

    संघ मनाएगा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, 18 भाषाओं के प्रतिनिधि करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) | इतिहास, विचारधारा, ध्वज और तथ्य |  ब्रिटानिका

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 22 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाएगा। इस मौके पर 18 विभिन्न भाषाओं के प्रतिनिधि क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। 18 ही भाषाओं के प्रतिनिधियों द्वारा व्यंजनों एवं साहित्य के स्टॉल लगाए जाएंगे। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति एवं भारतीय भाषा संवर्द्धन समिति के बैनरतले यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक रवीन्द्र देशपांडे, सहसंयोजक अभयसिंह राठौड़ और अश्विन खरे ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से चिमनबाग मैदान के पास फुटबॉल ग्राउंड में कार्यक्रम होगा। इसमें करीब 18 भाषाई समाज (जैसे संस्कृत, निमाड़ी, मालवी, भीली, जनजाति, मैथिली, भोजपुरी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, मारवाड़ी, सिंधी, गुजराती, नेपाली, हिंदी, गढ़वाली) शामिल होंगे।

  • Feb 20, 2026 15:12 IST

    राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी

    राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में लिखा CJI का दौरा कैंसिल कराओ। दोपहर 12 बजे तक हाई कोर्ट को खाली करवा लो। आरडीएक्स बम प्लांट किए हैं। हाईकोर्ट में सघन तलाशी अभियान के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद करीब आधे घंटे की देरी से सुबह 11 बजे सुनवाई शुरू हो गई। हाई कोर्ट जयपुर पीठ को 31 अक्टूबर के बाद यह 10वीं बार बम की धमकी मिली है।

  • Feb 20, 2026 15:08 IST

    विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Who is Vinod Jakhar: NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़, जानें कहां से की है पढ़ाई और कौन सी डिग्री

    कांग्रेस की छात्र ईकाई यानी नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. जानकारी के मुताबिक लंबी चली स्क्रूटनी और इंटरव्यू के बाद राहुल गांधी ने विनोद जाखड़ को NSUI की कमान सौंपी है. विनोद जाखड़ NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. राजस्थान की छात्र राजनीति से उभरे विनोद जाखड़ के ऊपर अब NSUI के नेशनल कैडर को मजबूत करने की जिम्मेदारी है.

  • Feb 20, 2026 14:20 IST

    राहुल गांधी का आरोपों से इनकार, कहा- राजनीतिक साजिश में फंसाया

    तस्वीर सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर की है। यहां राहुल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

    गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को यूपी में सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील के मुताबिक, राहुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है। इसमें कोई ठोस आधार नहीं है। पेशी के दौरान मौजूद वकीलों के अनुसार, कोर्ट पहुंचने पर राहुल ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई पूरी होने पर धन्यवाद भी कहा। जज ने राहुल से पूछा कि क्या आपको सफाई देनी है? इस पर राहुल ने कहा–हां। राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे।

  • Feb 20, 2026 14:08 IST

    दिल्ली AI समिट कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन

    दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा- ‘PM इज कंप्रोमाइज्ड’। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • Feb 20, 2026 13:25 IST

    गृह मंत्री अमित शाह असम जाएंगे, यहां वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II लॉन्च करेंगे

    Amit Shah to launch BJP's political narrative for 2026 Assam polls during  Aug 29 visit - amit shah starts bjp political narrative for assam 2026  polls pm modi projects -

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इस चरण में 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 सीमा गांवों को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार ने योजना के लिए 2028-29 तक ₹6,839 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। योजना का उद्देश्य सीमा गांवों में बुनियादी सुविधाएं, रोजगार और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। सरकार के अनुसार, इससे पलायन रुकेगा और सीमा सुरक्षा मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

  • Feb 20, 2026 13:22 IST

    हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई स्टूडेंट्स फंसे

    hyderabad coaching fire

    हैदराबाद में शुक्रवार सुबह एक कोचिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग लगने की यह घटना शहर के अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के करीब हुई। बचने के लिए कुछ स्टूडेंट्स ने खिड़कियों से कूदने की कोशिश की, लेकिन फायर व रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। फायर ब्रिगेड ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

  • Feb 20, 2026 13:09 IST

    लखनऊ में में अब नहीं सजेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार

    लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम रद्द, आयोजकों को LDA ने क्यों नहीं दी जमीन?

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित हनुमत कथा अब नहीं हो सकेगी. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है. यह कथा 14 से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित होनी थी, जिसकी तैयारियां अक्टूबर 2025 से चल रही थीं. आयोजकों और श्रद्धालुओं में इस फैसले से गहरी निराशा है.

  • Feb 20, 2026 12:50 IST

    ‘बाबर के नाम पर देश में नहीं बने कोई मस्जिद’, मांग वाली याचिका को SC ने किया खारिज

    WhatsApp Image 2026

    सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई थी. इस याचिका में याचिकाकर्ता ने यह मांग की थी कि बाबर या बाबरी मस्जिद के नाम से देशभर में किसी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाई जानी चाहिए। अब इसपर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।  

  • Feb 20, 2026 12:45 IST

    कैलाश विजयवर्गीय बोले- आज किसी के बर्बादी के आसार नहीं, कांग्रेस विधायक ने कसा तंज

    Kailash Vijayvargiya raises criminal history of Pratapgarh on Bhopal drugs  factory case mp ann | कैलाश विजयवर्गीय ने उठाया भोपाल ड्रग्स फैक्ट्री का  मुद्दा, नशे के नेटवर्क पर मंदसौर ...
    विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने हास्य अंदाज में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। माहौल भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं, होली का त्योहार आ रहा है और सभी को खुश रहना चाहिए, रिश्तों में मिठास और मुस्कान बनी रहनी चाहिए।

  • Feb 20, 2026 12:37 IST

    MP विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन, प्रश्नकाल में नगर निकायों के लिए सस्ती बिजली योजना का सुझाव

    विधानसभा की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की। - Dainik Bhaskar

    विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल चल रहा है। इस दौरान विधायक अजय बिश्नोई ने विधानसभा में कहा कि भोपाल नगर निगम ने 10 मेगावाट क्षमता की बिजली के लिए एक निजी कंपनी से समझौता किया है। इस समझौते के तहत नगर निगम को लगभग 35 सालों तक 3 से 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था सभी नगर निगमों के लिए उपयोगी हो सकती है, लेकिन छोटी नगर पालिकाएं और नगर परिषदें अलग-अलग यह प्रक्रिया नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि इन सभी नगर निकायों के लिए संयुक्त रूप से बजट बनाकर एक टेंडर जारी किया जाए, जिससे उन्हें भी सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके।

  • Feb 20, 2026 11:41 IST

    शशि थरूर ने की दिल्ली एआई समिट की तारीफ

    दिल्ली में अपनी किताब के विमोचन के बाद शशि थरूर ने मीडिया से बात की। - Dainik Bhaskar

    दिल्ली में चल रहे AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद चर्चा में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पार्टी सांसद शशि थरूर की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने कहा- समिट में पहले कुछ दिन बहुत अच्छे रहे, कुछ गड़बड़ियां हुई हैं, लेकिन बड़े इवेंट्स में ऐसी समस्याएं हो सकती हैं। थरूर ने समिट की तारीफ करते हुए कहा- जो बात प्रभावशाली रही वह राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और दुनिया के नेताओं की मौजूदगी थी। वे सभी AI डेवलपमेंट में नई इंटीग्रेटेड दुनिया देखने की इच्छा के एक मजबूत संदेश के साथ आए थे।

  • Feb 20, 2026 11:01 IST

    दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा

    SIR सबसे पहले बिहार में हुआ था। दूसरे फेज में 12 राज्यों में इसकी घोषणा हुई थी। - Dainik Bhaskar

    चुनाव आयोग ने गुरुवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। लेटर में आगे कहा गया है कि चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को आदेश दिया था कि पूरे देश में SIR किया जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में SIR करवाया था। दूसरे फेज के तहत, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर 2025 से SIR जारी है। असम में, SIR के बजाय स्पेशल रिवीजन 10 फरवरी को पूरा किया गया था।

  • Feb 20, 2026 10:59 IST

    भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले

    धनुश्री चौहान।

    मध्यप्रदेश के भोपाल में फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सिवनी की धनुश्री चौहान विनर रहीं। यह आयोजन “सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट, जीरो-वेस्ट इवेंट” की थीम पर आधारित था। इसमें पूरे प्रदेश से चुनी गईं 16 प्रतिभागी ताज के लिए मुकाबला कर रही थीं। अब विजेता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  • Feb 20, 2026 10:57 IST

    राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे, बयान दर्ज कराएंगे

    राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। - Dainik Bhaskar

    गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराएंगे। राहुल सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। राहुल के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत की कोशिश की, लेकिन वे हाथ हिलाते हुए सीधे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए। इधर, सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर पोस्टर लगे हैं। इसमें राहुल की तस्वीर के साथ सत्यमेव जयते लिखा हुआ है।

  • Feb 20, 2026 09:51 IST

    इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए 200 नई सीटें लगेंगी, टर्मिनल विस्तार से क्षमता बढ़ेगी

    इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टर्मिनल भवन में 200 अतिरिक्त सीटें लगाने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यह व्यवस्था अप्रैल 2026 तक लागू कर दी जाएगी। पीक ऑवर्स में यात्रियों को बैठने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन के अनुसार नई सीटिंग व्यवस्था से यात्रियों को फ्लाइट के इंतजार के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और वेटिंग एरिया अधिक व्यवस्थित होगा।

  • Feb 20, 2026 09:26 IST

    गंगा में लापरवाही बरतने पर नाविकों पर FIR, एसीपी बोले- लाइफ जैकेट जरूरी

    वाराणसी पुलिस ने नाविकों पर की FIR , बिना लाइफ जैकेट्स के घुमा रहे थे सवारी। 11 नाव सीज। - Dainik Bhaskar

    वाराणसी में बीते दिनों नाव की टक्कर में एक नाव के डूबने और उसमे बैठे लोगों के लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी पुलिस ने गंगा में नाव संचालन की रिवाइज एडवाइजरी जारी करने के बाद गंगा में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल के थानों की पुलिस ने एसीपी गौरव कुमार और एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में नाव और बोट की जांच किया। इस दौरान नाव में अधिक सवारी और बिना लाइफ जैकेट के सवारी मिलने पर अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार की तहरीर पर पांच FIR और दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 3 FIR दर्ज की गई है। इस दौरान 150 से अधिक नावों की गंगा में चेकिंग की गयी और सभी को लाउडहेलर से निर्देशित किया गया।

  • Feb 20, 2026 08:54 IST

    Swiggy से नहीं मंगा पाएंगे 15 मिनट में स्नैक्स, कंपनी ने घाटे के चलते बंद की Snacc ऐप

    Swiggy Ltd. Plans Rs 10,000 Crore Fundraise via Qualified Institutional  Placement

    ऑनलाइन फू़ड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने 10 मिनट में खाना पहुंचाने वाले अपने खास ऐप स्नैक (Snacc) को बंद कर दिया है. कंपनी ने ये ऐप करीब सालभर पहले ही लॉन्च किया था. कंपनी को ऑर्डर से मुनाफा कमाने में परेशानी आ रही थी. 19 फरवरी को कंपनी ने अपने इंटर्नल ईमेल में यह बात कही है. स्नैक को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था. कंपनी इसकी सेवाएं केवल बेंगलुरु और गुरुग्राम में दे रही थी. स्विगी ने Snacc ऐप जनवरी 2025 में लॉन्च किया था. जब ये ऐप लॉन्च हुआ था तब 10 मिनट में फूड डिलीवरी का चलन जोरों पर था. 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article