/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/breaking-news-live-update-15-february-india-vs-pakistan-t20-world-cup-mahashivratri-hindi-news-2026-02-15-09-17-42.jpg)
Breaking News Live Update 15 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 15 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 15, 2026 21:49 IST
कुलदीप ने पाकिस्तान का 6ठवां विकेट झटका, पाक 78/6
कुलदीप ने फुलटॉस गेंद फेंकी जिस पर मोहम्मद नवाज ने छक्का मारने की कोशिश की लेकिन शिवम दुबे को कैच थमा बैठे।
- Feb 15, 2026 21:42 IST
अक्षर की गेंद पर उस्मान का शिकार, पाक 11 ओवर के बाद 73/5
अक्षर पटेल की गेंद पर उस्मान 44 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ने अपनी पारी ने 6 चौके और एक छ्क्का मारा
- Feb 15, 2026 21:26 IST
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा
पाकिस्तान को चौथे झटके रूप में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 5 रन ही बना सके। अब उस्मान का साथ देने शादाब खान आए हैं।
- Feb 15, 2026 21:19 IST
बुमराह ने चौथे ओवर में 4 रन दिए
चौथे ओवर में बुमराह ने सिर्फ 4 रन दिए। उनके ओवर में 3 सिंगल आए और एक वाइड डाली। बुमराह ने अपने वैरिएशंस से बाबर आजम को परेशान किया।
- Feb 15, 2026 21:12 IST
हार्दिक का धमाका: बिना खाता खोले पवेलियन लौटे साहिबजादा फरहान
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शून्य के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
- Feb 15, 2026 20:46 IST
पहली पारी में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान को 176 रनों का टार्गेट
पहली पारी में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान को 176 रनों का टार्गेट, साइम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भारत की तरफ से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने स्पेल में 25 रन ही दिए।
- Feb 15, 2026 20:37 IST
भारत को पांचवा झटका, सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट, भारत 159/5
भारत को पांचवा झटका, सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट। इस ओवर में सईम अयूब ने भारतीय पारी की कमर तोड़ दी। भारत ने लगातार दो गेंदों पर दो बड़े विकेट गंवाए:
तिलक वर्मा: ओवर की दूसरी गेंद पर सईम ने तिलक को LBW कर पवेलियन भेजा। तिलक ने 25 रनों की पारी खेली।
हार्दिक पंड्या: अगली ही गेंद (तीसरी बॉल) पर सईम ने हार्दिक को चकमा दिया और बाबर आजम के हाथों कैच कराया। हार्दिक अपना खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर आउट हुए।
हैट्रिक का मौका: तीसरी गेंद पर ही शिवम दुबे के खिलाफ भी विकेट का मौका बना था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और वह आउट होने से बच गए।
- Feb 15, 2026 20:19 IST
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/4
हार्दिक 0 पर आउट। सैम अयूब की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में फील्डर को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार 22 रन बनाके क्रीज पर ड़टे हुए हैं। उनका साथ शिवम दुबे निभा रहे हैं।
- Feb 15, 2026 20:16 IST
भारत को चौथा झटका, हार्दिक 0 पर आउट भारत 126/4
हार्दिक 0 पर आउट। सैम अयूब की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में फील्डर को कैच थमा बैठे
- Feb 15, 2026 19:53 IST
सूर्यकुमार 8 रन और तिलक 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे, भारत 97/2
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/untitled-design-69-1_1771164104-2026-02-15-19-53-18.webp)
फिलहाल सूर्यकुमार 8 रन बनाकर और तिलक 12 बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। ईशान किशन 77 रन बनाके पवेलियन लौटे। सैम अयूब की गेंद पर कट मारने की कोशिश में गेंद सीधे विकेट पर लगी।
- Feb 15, 2026 19:45 IST
ईशान किशन 77 रन बनाके पवेलियन लौटे, भारत 88/2
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/untitled-design-63-1_1771163240-2026-02-15-19-45-37.webp)
ईशान किशन 77 रन बनाके पवेलियन लौटे। सैम अयूब की गेंद पर कट मारने की कोशिश में गेंद सीधे विकेट पर लगी। ईशान ने 77 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के मारे
- Feb 15, 2026 19:33 IST
ईशान किशन का पचासा, पावरप्ले में भारत की मजबूत शुरुआत 64/1
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/untitled-design-63-1_1771163240-2026-02-15-19-32-05.webp)
- Feb 15, 2026 19:05 IST
भारत को पहला झटका, अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट
भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुए मैच में भारत को पहला झटका लगा है। अभिषेत शर्मा शून्य पर आउट हुए। उन्हें कप्तान सलमान अली आगा ने आउट किया।
- Feb 15, 2026 18:38 IST
पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा बल्लेबाजी
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
- Feb 15, 2026 18:18 IST
प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, हाईमास्ट लाइट का पोल गिरने से सपा नेता की मौत
- Feb 15, 2026 18:14 IST
यूपी चुनाव से पहले सपा में बड़े नेताओं की एंट्री, नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी हुए शामिल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/69917f4d80bfb-nasimuddin-siddiqui-joins-samajwadi-party-150943557-16x9-2026-02-15-18-14-12.webp)
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को कई बड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल हुए। उनके साथ अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा और डॉक्टर दानिश खान भी पार्टी में आए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के दौरान अनीस अहमद अपने संबोधन में पुरानी पार्टी बसपा का जिक्र कर बैठे, जिसे बाद में उन्होंने सुधार लिया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जो कभी बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और मायावती सरकार में मंत्री रहे हैं, 24 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
- Feb 15, 2026 17:19 IST
BLA का दावा 17 पाकिस्तानी सैनिक हिरासत में, 10 रिहा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/bla-attacks-pakistan-captured-few-pakistani-soldiers-for-peace-talk-2026-02-15-17-16-18.png)
बलूचिस्तान में सक्रिय संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि अभी भी उसके पास 17 पाकिस्तानी सैनिक हिरासत में हैं. जबकि 10 सैनिकों को रिहा कर दिया गया है। संगठन ने कहा कि बचे 7 सैनिकों के बदले कैदियों की अदला-बदली के लिए 1 हफ्ते का समय है।
बीएलए की मीडिया शाखा हक्कल की ओर से जारी बयान में प्रवक्ता जीयंद बलोच ने इसे ऑपरेशन हीरोफ का दूसरा चरण बताया। बयान के अनुसार रिहा किए गए 10 लोग जातीय रूप से बलोच थे और स्थानीय पुलिस ढांचे से जुड़े थे, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया
- Feb 15, 2026 17:01 IST
भोपाल में ISBT के पास फर्नीचर फैक्टरी में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें 25 मीटर तक उठती दिखीं। साथ ही आग से उठा काला धुआं दूर तक नजर आया। ये आग घनी आबादी वाले इलाके में लगी है। बतां दें कि आग भोपाल के ISBT के पास फर्नीचर फैक्टरी में लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गा़ड़ी पहुंची।
- Feb 15, 2026 16:49 IST
अजित पवार विमान हादसे की जांच की मांग, रोहित पवार ने अमित शाह को लिखा पत्र
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/8220d3a0-fc0-2026-02-15-16-48-25.webp)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी।रोहित पवार ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री और डीजीसीए को भी ईमेल के जरिए विस्तृत जानकारी और प्रेजेंटेशन भेजा है।
सोशल मीडिया पर पत्र साझा करते हुए रोहित पवार ने कहा कि उनकी मांग पूरी तरह गैर-राजनीतिक है। उनका उद्देश्य केवल सच्चाई सामने लाना है, ताकि हादसे को लेकर किसी भी तरह का संदेह या अटकल खत्म हो सके।
- Feb 15, 2026 16:42 IST
बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला होंगे सम्मलित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/kiren-rijiju-2026-02-15-16-42-34.webp)
बांग्लादेश चुनावों में BNP की शानदार जीत के बाद तारिक रहमान 17 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह पीएम की शपथ लेंगे। बांग्लादेश के इस कार्यक्रम में BNP ने भारत को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को न्यौता दिया है।
- Feb 15, 2026 16:34 IST
बांग्लादेश चुनाव के बाद हिंसा, नारायणगंज में बीएनपी कार्यालय में आगजनी
- Feb 15, 2026 13:33 IST
DAVV के पूर्व कुलपति डॉ. भरत छापरवाल का निधन, कई दिनों से बीमार चल रहे थे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/dr-bharat-2026-02-15-13-33-25.jpg)
इंदौर में DAVV के पूर्व कुलपति, वरिष्ठ शिक्षाविद् और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन डॉ. भरत छापरवाल का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। डॉ. छापरवाल शिक्षा के क्षेत्र से लंबे वक्त तक जुड़े रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अकादमिक गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को विशेष प्राथमिकता दी।
- Feb 15, 2026 09:43 IST
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/india-vs-pakistan-2026-02-15-09-43-43.jpg)
आज क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है।
- Feb 15, 2026 09:21 IST
पीएम मोदी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/narendra-modi-2026-02-15-09-21-39.jpg)
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है। आस्था के त्योहार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर ट्वीट करके देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/whatsapp-image-2026-02-15-18-18-45.jpeg)