Breaking News Live Update 14 February: शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश – अपमानजनक भाषा पाप है, इतिहास में दर्ज रहेगा बयान

Breaking News Live Update 14 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 14 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

एडिट
WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.13.02 AM

Breaking News Live Update 14 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 14 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

पीएम मोदी कुछ देर में असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे, कई परियोजनाओं को करेंगे शिलान्यास

PM's ₹18,530 cr push in Assam; launches bioethanol, polypropylene plants |  India News - Business Standard

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग 10:30 बजे डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर उतरेंगे और वहां लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों तथा हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर लगभग 1:00 बजे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने सेतु का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी को गति देना, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार करना है। इन पहलों से पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

  • Feb 14, 2026 21:30 IST

    शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश – अपमानजनक भाषा पाप है, इतिहास में दर्ज रहेगा बयान

    1714026060745-1713343044-8245

    शंकराचार्य को लेकर चल रहे विवाद पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और सत्ता पक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना घोर पाप है और ऐसा कहने वालों के साथ-साथ उनकी चापलूसी में तालियां बजाने वालों पर भी पाप लगेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे बयान अब सदन की कार्यवाही में दर्ज हो चुके हैं और इन्हें इतिहास कभी नहीं भूलेगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग महाकुंभ में हुई मौतों के सही आंकड़े तक सामने नहीं लाते और मुआवजे में भी भ्रष्टाचार का रास्ता निकाल लेते हैं, उन्हें किसी धार्मिक पद या परंपरा पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। अखिलेश ने कहा कि जब अहंकार बोलता है तो मर्यादा टूटती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में समाज अपने अपमान का जवाब वोट के जरिए देगा। इसी बयान के साथ अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

  • Feb 14, 2026 20:08 IST

    दिल्ली के मुंडका की फैक्ट्री में भीषण आग

  • Feb 14, 2026 20:05 IST

    यूरोपीय देशों का दावा: एलेक्सी नवलनी की हत्या में इस्तेमाल हुआ डार्ट फ्रॉग टॉक्सिन

    Alexie navalny died due to toxin poisonnamed epibitadine

    पांच यूरोपीय देशों ने आरोप लगाया है कि रूसी विपक्षी नेता Alexei Navalny को एक घातक ज़हर देकर मारा गया। संयुक्त बयान में United Kingdom, France, Germany, Sweden और Netherlands के विदेश मंत्रालयों ने कहा कि जांच में एपिबैटिडीन (epibatidine) नामक ज़हरीले तत्व की पुष्टि हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह टॉक्सिन साउथ अमेरिका में पाई जाने वाली ज़हरीली मेंढक प्रजाति की त्वचा में मिलता है और Russia में स्वाभाविक रूप से नहीं पाया जाता। यूरोपीय देशों ने इस घटना के लिए रूसी राज्य को जिम्मेदार ठहराया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी Associated Press की रिपोर्ट में सामने आई है।

  • Feb 14, 2026 19:58 IST

    हैंडशेक सवाल पर सूर्यकुमार का मजाकिया जवाब, बोले- 24 घंटे रुक जाओ न उसके लिए

    भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले हैंडशेक विवाद पर भारतीय बल्लेबाज Suryakumar Yadav ने हल्के-फुल्के अंदाज में बात टाल दी। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “24 घंटा रुक जाओ ना उसके लिए?”, और जोर दिया कि ध्यान सिर्फ खेल पर होना चाहिए।

    यह टिप्पणी भारत की उस नीति की ओर इशारा करती है, जिसके तहत Pakistan के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया जा रहा है। यह रुख 2025 में पहलगाम हमले के बाद अपनाया गया था और एशिया कप व अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में भी जारी रहा। T20 World Cup के तहत Colombo में होने वाले मैच से पहले सूर्यकुमार ने कहा कि ऑफ-फील्ड चर्चाओं से ज्यादा क्रिकेट अहम है और मैच के बाद सारा सस्पेंस खुद खत्म हो जाएगा।

  • Feb 14, 2026 19:35 IST

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति की छात्रों और शिक्षकों से शांति बनाए रखने की अपील की

    दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी (UGC) की नई इक्विटी गाइडलाइंस के समर्थन में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों के बाद Delhi University के कुलपति योगेश सिंह ने छात्रों और शिक्षकों से संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। ये गाइडलाइंस एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के खिलाफ जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से लाई गई थीं, लेकिन भाषा अस्पष्ट होने के कारण Supreme Court ने 29 जनवरी 2026 को इन पर रोक लगा दी थी और 2012 के नियमों को बहाल कर दिया।

    13 फरवरी 2026 को डीयू के नॉर्थ कैंपस में छात्र संगठन AISA और ABVP के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और एक महिला पत्रकार को धमकी देने जैसे आरोप लगाए। कुलपति ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखते हुए किसी भी तरह की हिंसा से बचना जरूरी है, ताकि कैंपस का शैक्षणिक माहौल प्रभावित न हो।

  • Feb 14, 2026 18:35 IST

    महू में MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

    3fe4fe8f-55b4-40aa-bd9b-830b2609d664

    मध्य प्रदेश के महू इलाके में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा है। यह कार्रवाई थवलाय क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से मादक पदार्थों के निर्माण की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान CBN की टीम ने बड़ी मात्रा में केमिकल, मशीनरी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

    छापे के समय उज्जैन, मंदसौर और नीमच से आई नारकोटिक्स टीम मौके पर मौजूद रही, जबकि जांच को आगे बढ़ाने के लिए जावरा से विशेष टीम भी बुलाई गई। अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग तैयार होने का अनुमान है। मामले की गहन जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

  • Feb 14, 2026 15:59 IST

    आपके प्यार को ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा- असम में बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मन सेतु और IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन भी किया। - Dainik Bhaskar

    PM मोदी ने कहा- कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, वोट बैंक की नीति, कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा। कांग्रेस के समय केंद्र की योजनाओं को असम तक पहुंचने में कई साल लग जाते थे। भाजपा ने नार्थ ईस्ट के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। PM ने कहा- पिछले 12 साल में जब भी कोई नई शुरुआत हुई तो उसका फायदा नार्थ ईस्ट को मिला। वंदे भारत शुरू हुई तो असम नार्थ ईस्ट कनेक्ट हो गया। स्लीपल वंदे भारत भी असम से शुरू हुई सेमीकंडक्टर प्लांट भी असम में बन रहा है। असम की चाय की तरह असम में बनी चिप्स की पूरी दुनिया में चर्चा होगा। चाय से लेकर चिप्स तक असम की विकास यात्रा दिखाई देती है। प्रधानमंत्री ने कहा- असम का ये प्यार मैं कैसे भूल सकता हूं। मैं असम से वादा करता हूं, आपने मुझे जो प्यार दिया मैं उसे ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा।

  • Feb 14, 2026 15:57 IST

    भारत-पाक के मुकाबले से पहले हैंडशेक विवाद गर्माया

    ind-vs-pak-pakistan-captain-adds-fuel-to-handshake-controversy

    भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले हैंडशेक को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह मैच को खेल भावना (sportsmanship) के साथ खेले जाने की उम्मीद करते हैं, लेकिन भारत के रुख पर टिप्पणी करते हुए बोले, “अगर भारतीय टीम हाथ मिलाती है या नहीं, यह हमें कल पता चल जाएगा।”

    इस बयान ने विवाद को और हवा दे दी है। इस बीच भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है, जहां एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत हुआ। दोनों टीमें शनिवार को अलग-अलग समय पर अभ्यास करेंगी। ICC के अनुसार पाकिस्तान दोपहर और भारत शाम को ट्रेनिंग करेगा। मैदान पर भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी।

  • Feb 14, 2026 15:22 IST

    केंद्र सरकार ने असम को 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिए- बोले पीएम मोदी

    पीएम ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।

    PM ने कहा- कांग्रेस के समय असम को पाई पाई के लिए तरसाया जाता था। असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। भाजपा की सरकार में 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। केंद्र सरकार से असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। उन्होंने कहा- जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से बचती हो वो कांग्रेस क्या असम का विकास कर सकती है। कभी भी नहीं कर सकती है। आपका भला कर सकती है युवाओं का भला , किसानों का गांव का भला कर सकती है। इस साल के बजट में नार्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम हुआ है कनेक्टिविटी से रोजगार बढ़ता है इसलिए हाईवे के लिए हजारों करोड़ रुपए देना तय हुआ।

  • Feb 14, 2026 15:16 IST

    UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया

    गांजा तस्करी के आरोपी में चार गिरफ्तार. (Photo: ITG)

    उत्तर प्रदेश टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान 3.70 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 92.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

  • Feb 14, 2026 14:46 IST

    पीएम ने भास्कर वर्मा सेतु का इनॉगरेशन किया

    पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल उत्तर और दक्षिण गुवाहाटी को जोड़ेगा। इस पुल को बनाने में 3030 करोड़ की लागत आई है।

  • Feb 14, 2026 14:10 IST

    नोएडा में कार में मिली लड़के और लड़की की लाश

    breaking news

    नोएडा में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सेक्टर 39 में एक कार में दो शव बरामद हुए हैं। दोनों को गोली लगी है। साथ ही पुलिस ने कार से एक पिस्तौल भी बरामद भी कर ली है। कार में दोनों के शव खून से लथपथ थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है जिस से पुलिस ने ये आशंका जताई है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गई है।

  • Feb 14, 2026 13:25 IST

    मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 लोग घायल

    मुंबई के मुलुंड में चलती कार और ऑटो पर कंक्रीट गिरा.

    उत्तर-पूर्वी मुंबई के मुलुंड इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे कई गाड़ियां दब गई हैं। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

  • Feb 14, 2026 13:04 IST

    रायपुर में सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल

    Sunny Leone wishes to return to India at the earliest : Bollywood News -  Bollywood Hungama

    राजधानी रायपुर में बॉलीवुड एक्टर Sunny Leone का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में आयोजित होने वाली नाइट डीजे पार्टी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया था, जिसके बाद आयोजकों ने प्रोग्राम कैंसिल करने का फैसला लिया है।

  • Feb 14, 2026 12:20 IST

    CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पीएम का स्वागत किया

    डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर CM हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने स्वागत किया। PM मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।

  • Feb 14, 2026 11:53 IST

    मोरन हाईवे पर उतरा पीएम मोदी का प्लेन, यह एयरस्ट्रिप चाइना बॉर्डर से 300km दूर

    मोदी चबुआ पहुंचे और वहां से C-130J एयरक्राफ्ट में सवार हुए। फिर वे ELF पर उतरे और उसका उद्घाटन किया। - Dainik Bhaskar

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं। पीएम चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, इसके बाद वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के लिए रवाना हुए। पीएम का प्लेन डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा । यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। वायुसेना ने ELF को नॉर्थ ईस्ट में इमरजेंसी के दौरान मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद करने के लिए बनाया है। इससे नॉर्थईस्ट में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसे हालात में बचाव और राहत ऑपरेशन में तेजी आएगी। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।

  • Feb 14, 2026 11:12 IST

    NEET PG में माइनस 2 अंक लाने वाले डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन

    NEET Exam Analysis 2026 - Subject-Wise Exam Review, Difficulty Level

    रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। NEET PG परीक्षा में माइनस 2 अंक प्राप्त करने वाले एक डॉक्टर का पंजीयन किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में यह इस तरह का पहला मामला है। जानकारी के अनुसार, संबंधित कैंडिडेट को शून्य परसेंटाइल की पात्रता के आधार पर रजिस्ट्रेशन दिया गया है। National Board of Examinations (बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन) द्वारा जीरो परसेंटाइल प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को भी पात्र मानने के फैसले के बाद यह स्थिति बनी है।

  • Feb 14, 2026 10:36 IST

    छत्तीसगढ़ के धमतरी में भीषण सड़क हादसा

    Dhamtari CRPF Car Accident

    छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन जवान CRPF  (Central Reserve Police Force) के बताए जा रहे हैं, जबकि मृतकों में एक कार ड्राइवर है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी क्षेत्र में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने की अस्पताल ले जाते समय सांसे रुक गईं।जानकारी के मुताबिक सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी क्षेत्र में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने की अस्पताल ले जाते समय सांसे रुक गईं।

  • Feb 14, 2026 09:50 IST

    किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और 5 लाख टन चीनी के निर्यात को दी मंजूरी

    गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध – चिंताओं के बीच एक तर्कसंगत निर्णय

    घरेलू बाजार में बंपर पैदावार और गोदामों में भरे सरप्लस स्टॉक को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शुक्रवार को 25 लाख टन गेहूं और 5 लाख टन चीनी के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का सीधा मकसद घरेलू कीमतों में स्थिरता लाना और रबी सीजन की नई फसल आने से पहले किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना है। सरकार के इस फैसले के पीछे का सबसे बड़ा कारण गेहूं का भारी स्टॉक है। इससे किसानों को फायदा होने की संभावना है। 

  • Feb 14, 2026 09:28 IST

    लाड़ली बहनों के खाते में आएगी आज 33वीं किस्त

    Ladli Behna Yojana 33rd kisht cm mohan yadav Pandhana Khandwa hindi news

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यादव खंडवा के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त की कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे। मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का फायदा मिलेगा। लाड़ली बहना योजना में अब तक 52 हजार 304 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है।

  • Feb 14, 2026 09:26 IST

    भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की सजा, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का मामला

    निखिल गुप्ता को शुक्रवार को न्यूयॉर्क की कोर्ट में पेश किया गया था। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

    खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक निखिल ने शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध कबूलने की जानकारी दी। FBI के मुताबिक, यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article