/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/breaking-news-2026-02-10-09-53-26.jpeg)
Breaking News Live Update 10 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 10 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज।
श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी पाकिस्तान सरकार, 15 फरवरी को मुकाबला
टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/11/GettyImages-2236591546-1764083220-508071.jpg?resize=770%2C513&quality=80)
- Feb 10, 2026 19:38 IST
राजपाल यादव की मदद को आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की सहायता दी
- Feb 10, 2026 19:35 IST
रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगने से बॉलीवुड में चिंता
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/ctmsjm2o_ranveer-singh-_625x300_02_february_26-2026-02-10-19-34-41.webp)
- Feb 10, 2026 18:00 IST
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी संग विपक्ष की बैठक, नोटिस में चूक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/whatsapp-image-2026-02-10-17-59-59.jpeg)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के रवैये को लेकर चर्चा हुई। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि सदन में राहुल गांधी को बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। नेताओं का कहना है कि यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो वे स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को मजबूर होंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मौजूद सभी विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमति जताई थी। इसके बाद लोकसभा महासचिव (Lok Sabha Secretary General) को प्रस्ताव का नोटिस सौंपने की योजना बनाई गई। हालांकि, जब विपक्ष ने नोटिस दाखिल किया, तो उसमें एक बड़ी गलती सामने आई, जिससे पूरे मामले पर नई बहस छिड़ गई है।
- Feb 10, 2026 17:57 IST
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास नोटिस पर भड़के संबित पात्रा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कदम को “अहंकारी राजनीति” करार देते हुए कहा कि यह सदन की परंपराओं और संसदीय प्रक्रिया (Parliamentary Procedure) का खुला उल्लंघन है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने बिना आत्ममंथन किए नियम 94C (Rule 94C) के तहत ऐसा प्रस्ताव देकर लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं किया है।
इस प्रस्ताव पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का अवसर नहीं दिया। इस बहस में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (General MM Naravane) की किताब में 2020 के चीन गतिरोध (China Standoff) से जुड़े संदर्भों का भी जिक्र किया गया था।
फरवरी 2026 के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान यह विवाद संसद में बढ़ते टकराव को दर्शाता है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उसके पुराने न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) प्रयासों को याद दिलाया और इस कदम को राजनीतिक दोहरे मानदंड का उदाहरण बताया।
- Feb 10, 2026 17:23 IST
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी परिवार के साथ नहीं रहेंगे
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/10/untitled-design-2026-02-10t151518988_1770716723-674863.jpg)
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेटर अपने परिवार (पत्नियां और मंगेतर) के साथ नहीं रह सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम मैनेजमेंट की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें खिलाड़ियों की पत्नियों और मंगेतरों को टीम होटल में साथ ठहराने की अनुमति मांगी गई थी। BCCI ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के परिवार को टीम के साथ ठहरने की इजाजत नहीं है। हालांकि, यदि कोई खिलाड़ी चाहे तो अपने परिवार के लिए होटल में अलग ठहरने की व्यवस्था खुद कर सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी उसे उठानी होगी। इसके लिए BCCI की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया जाएगा।
- Feb 10, 2026 16:13 IST
अपने ही फैसले से पीछे हटा पाकिस्तान,15 फरवरी को भारत से होगा मुकाबला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/public-2026-02-10-16-13-07.webp)
पाकिस्तान को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा है और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, लेकिन कुछ दिनों तक चले ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने खेलने की हामी भर दी। हालांकि पाकिस्तान ने इसके लिए तीन शर्तें रखीं, जिन्हें आईसीसी (ICC) ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड को मात दी। दोनों टीमों का यह तीसरा ग्रुप मैच होगा। भारत बनाम पाकिस्तान का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा।
- Feb 10, 2026 16:08 IST
कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा, सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/cm-yogi-adityanath-babri-masjid-1770718835-2026-02-10-16-07-45.webp)
- Feb 10, 2026 16:03 IST
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि मुकदमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई समेत तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, जितेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाने का आरोप लगाया है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके खिलाफ गलत और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में सिविल (Civil) और क्रिमिनल (Criminal) दोनों तरह की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं, जिसकी प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिना सबूत आरोप लगाने की राजनीति नहीं चलेगी और यदि कांग्रेस नेताओं के पास कोई प्रमाण है तो वे अदालत में उसे साबित करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीतिक दबाव या आरोपों से डरने वाले नहीं हैं। फिलहाल जिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- Feb 10, 2026 15:44 IST
अखिलेश यादव बोले- नए लेबर कोड लेबर के ही पक्ष में नहीं है
/bansal-news/media/post_attachments/2025/08/ayodhya-akhilesh-yadav-samajwadi-party-113251.jpg?w=440)
अखिलेश यादव ने कहा कि इस डील और ढील के बाद रुपये का क्या हाल होगा सरकार बताए। यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। ये लेबरकोड लाए जो लेबर के पक्ष में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना आवंटित बजट ही खर्च नहीं कर रही है। पीएम ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ दिया। सरकार मेरे सवालों का जवाब दे। सभी क्षेत्र की रैंकिंग में हम काफी नीचे आ गए हैं। 2047 तक विकसित भारत तो नहीं बनेगा लेकिन गरीबों के साथ बहुत अन्याय होगा।
- Feb 10, 2026 15:35 IST
अखिलेश यादव ने पूछे केंद्र सरकार से सवाल, बोले- मेक इन इंडिया का शेर जंग खा रहा
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202503/67daae0bdabb2-akhilesh-yadav--file-photo-19440616-16x9-708552.png?size=948:533)
अखिलेश यादव ने कहा कि आप काशी की विरासत खत्म कर रहे हैं, दालमंडी खत्म कर रहे हैं क्योंकि आपको वहां से वोट नहीं मिलता। हमें दुख है कि हम काशी को क्योटो बनते नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि जाने कितने MOU साइन होते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतर रहा। आप कह रहे हैं कि देश में मेट्रों बिछाई लेकिन देश के पीएम के क्षेत्र में क्यों नहीं मेट्रो बिछाई। आपके पास पैसा ही नहीं है। सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट में घाटाना हुआ, कन्नौज का रेलवे स्टेशन बनते ही गिर गया। रामपथ, सीवर लाइन हर चीज में घोटाला कर रहे हैं। हर शहर में कूड़े का ढेर लगा है।
- Feb 10, 2026 15:16 IST
लोकसभा में अखिलेश यादव ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/breaking_news/202602/698afb091b48e-parliament-proceedings-live-103151125-16x9-936848.jpeg?size=900:504)
अखिलेश यादव ने बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें गरीब, पिछड़े, दलित के लिए कुछ नहीं है. हम इतने बजट ला रहे हैं, हमारी पर कैपिटा इनकम नहीं बढ पा रही. सरकार को कम से कम फ्री राशन पाने वालों की पर कैपिटा इनकम तो बताना ही चाहिए. यूपी जैसे प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को बहुत कुछ कहा जाता है. यूपी के लिए कोई खास योजना ऐसी नहीं आई है, जिससे यूपी के 25 करोड़ लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए. यूपी से प्रधानमंत्री आते हैं, भारत सरकार के बजट से कोई भी एक्सप्रेसवे नहीं बना है. जो बने भी हैं, उस क्वालिटी के नहीं हैं, जैसे विकसित भारत की क्वालिटी होनी चाहिए. भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को देखना चाहिए.
- Feb 10, 2026 14:54 IST
पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे गिरफ्तार
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/GridArt_20260209_200647933-scaled-175598.jpg)
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है. शुक्रवार देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई थी. न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें राहत दे दी गई. पप्पू यादव को 31 साल पुराने जमीन विवाद में बेल टूटने के कारण गिरफ्तार किया गया था और वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे. सोमवार को उनकी जमानत याचिका दाखिल होनी थी, लेकिन पटना कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद कामकाज रोक दिया गया था.
- Feb 10, 2026 14:29 IST
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास नोटिस की जांच शुरू, सेक्रेटरी जनरल को दिए निर्देश
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की जांच के निर्देश लोकसभा सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह को दिए हैं। यह नोटिस स्पीकर को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सौंपा गया है।
करीब 120 विपक्षी सांसदों ने यह नोटिस इसलिए दिया है, क्योंकि उनका आरोप है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसके अलावा, आठ सांसदों को निलंबित (Suspend) किए जाने को लेकर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई है।
कांग्रेस सांसद और मुख्य सचेतक (Chief Whip) के सुरेश ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके (DMK) समेत कई विपक्षी दलों की ओर से लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) में यह नोटिस जमा कराया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए।
- Feb 10, 2026 14:16 IST
मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698adbb69aae6-manipur-violence-10180936-16x9-187850.jpg?size=948:533)
मणिपुर के उखरूल में हिंसा भड़क उठी, हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कुछ बदमाशों ने लिटन सारेइखोंग गांव में दो दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी। घटना के बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका में प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, ताकि आगे की हिंसा और अफवाहों को रोका जा सके। मणिपुर के उखरूल में हिंसा भड़कने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कुछ सशस्त्र बदमाशों ने लिटन सारेइखोंग गांव में कई घरों को आग लगा दी. इस घटना के बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका में प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, ताकि आगे की हिंसा और अफवाहों को रोका जा सके।
- Feb 10, 2026 13:41 IST
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/images-2026-02-10-13-41-36.jpeg)
विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है, जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे पीसी मोहन ने महज एक मिनट में सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी हालात नहीं बदले और विपक्ष ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाता रहा। लगातार हंगामे के बीच सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर अपील की कि बजट पर चर्चा होने दी जाए, क्योंकि बार-बार व्यवधान से संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
- Feb 10, 2026 13:11 IST
ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698adfa2c861c-dabra-gwalior-stampede-news-today-103453466-16x9-195639.jpg?size=948:533)
ग्वालियर के डबरा में धार्मिक उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा में अचानक भगदड़ मच गई. कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ ने एक महिला की जान ले ली. हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं. यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था.
- Feb 10, 2026 12:45 IST
राहुल गांधी को न बोलने देने पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/10/comp-13-3_1770706481-513558.gif)
बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज 1 मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। इससे हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते हैं। ऐसे में काम नहीं हो पा रहा है।
- Feb 10, 2026 12:19 IST
यूपी विधानसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/up-vidhan-sabha-suspended-till-tomorrow-2026-02-10-12-19-01.jpg)
सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
- Feb 10, 2026 11:44 IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने पेश किया no-confidence motion
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/images-2026-02-10-11-38-52.jpeg)
- Feb 10, 2026 11:12 IST
नरवणे की किताब को लेकर सरकार पर राहुल गांधी का हमला
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/10/copy-of-db-temp-photo-resize-13_1770684243-794311.jpg)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा, "या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर विश्वास करें. ज़ाहिर तौर पर मैं तो जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा."
- Feb 10, 2026 10:48 IST
सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/10/live-update-left-6_1770690956-779320.jpg)
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी। पदभार संभालने से पहले वह एनसीपी नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य साथियों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर और दादर चैत्यभूमि जाएंगी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 28 जनवरी को पुणे के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद यह पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को दिया गया।
- Feb 10, 2026 10:42 IST
मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर किया सुसाइड
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/breaking-news-2026-02-10-10-42-49.jpg)
मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया है। मरने वालों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पीया। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है।
- Feb 10, 2026 10:10 IST
दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/HAupqm-bQAA_Una-567753.jpg)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने और इसके तंत्र को ध्वस्त करने के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इस अवसर पर वे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नई साइबर अपराध शाखा का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही, गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के राज्य डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते दायरे, रुझानों और बदलते स्वरूप को लेकर साझा समझ विकसित करना है।इस दो दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों, दूरसंचार विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us