/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/new-poster-1-2026-03-01-10-46-29.jpg)
Breaking News Live Update 1 March : देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 1 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
- Mar 01, 2026 12:10 IST
IndiGo और Air India समेत कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कीं, दुबई–अबू धाबी में फंसे भारतीय
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/whatsapp-image-2026-03-01-12-10-22.jpeg)
मिडिल ईस्ट में इज़रायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबरों के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। तनाव बढ़ने का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिख रहा है। हालात को देखते हुए IndiGo और Air India समेत कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रद्द या सीमित कर दी हैं। आशंका है कि शनिवार को करीब 410 और रविवार को भारत से जुड़ी 444 उड़ानें रद्द हो सकती हैं, जिससे दुबई और अबू धाबी में कई भारतीय यात्री फंसे हुए हैं।
- Mar 01, 2026 10:51 IST
नागपुर की बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 15 लोगों की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/whatsapp-image-2026-03-01-10-59-45.jpeg)
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। रविवार को विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। धमाके के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us