/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/bhopal-rahul-kharde-kisan-mahachaupal-2026-02-24-09-48-58.jpg)
Rahul Kharge Bhopal kisan Mahachaupal 2026 Live Update: ट्रेड डील के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भोपाल के जवाहरचौक पर किसान महाचौपाल है। इसमें वे किसानों से संवाद करेंगे। जिसमें 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। राहुल गांधी इस कार्यक्रम में डेढ़ घंटे रहेंगे।
- Feb 24, 2026 13:18 IST
सीएम का राहुल गांधी से सवाल- बताएं रबी-खरीफ फसल क्या होती है?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया के जरिए राहुल गांधी से सवाल किए। उन्होंने कहा- राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है। किसान चौपाल लगाई जा रही अच्छी बात है। रबी और खरीफ की फसल क्या होती है? यह भी जान लें राहुल तो अच्छा है। मप्र के दूध उत्पादन के लिए भी कहें राहुल गांधी। राहुल गांधी आज आ रहे हैं, हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी माफी मांगे। 1956 के बाद मप्र में कुछ नहीं किया। 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकवा क्यों रहा? कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया। 55 साल में सिंचाई में कुछ नहीं किया। उससे अधिक तो हमने डेढ़ साल में कर दिया। ये किसानो के लिए आदर्श जगह है। देश भी आदर्श है। राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए। छमा मांगना चाहिए। कपड़े खोलकर प्रदर्शन के लिए डांट लगाना चाहिए।
- Feb 24, 2026 12:28 IST
1 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे भोपाल, स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए पूर्व सांसद नकुलनाथ भोपाल पहुंच चुके हैं। आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह भी भोपाल पहुंचे हैं। आपको बता दें दोपहर 1 बजे राहुल गांधी को भोपाल पहुंचना है। इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
- Feb 24, 2026 11:42 IST
डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा- राहुल गांधी भ्रम फैलाते हैं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/dupty-cm-rajendra-shukla-rahul-khrdge-bhopal-kisan-mahachaupal-2026-02-24-11-42-07.jpg)
राहुल गांधी को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी bharm फैलाते हैं
और इसी के लिए मप्र आ रहे हैं। राहुल गांधी ने हमेशा किसानों को गुमराह किया है। - Feb 24, 2026 11:31 IST
राहुल गांधी पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का तंज, कहा राहुल गांधी को नहीं पता गेंहू की बाली कितनी बड़ी होती है
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/rahul-gandhi-kharge-kisan-chaupal-krashi-mantri-kansan-2026-02-24-11-30-56.jpg)
राहुल गांधी पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को किसानों की परिभाषा ही नहीं पता है। उन्हें यह भी नहीं पता कि गेंहू की बाली कितनी बड़ी होती है। फसलों के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी आकर क्या करेंगे। उन्हें यूरिया, खाद के उपयोग का नहीं पता है। - Feb 24, 2026 10:28 IST
Rahul Gandhi के MP दौरे पर बोले जीतू पटवारी, 'ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान होगा'
भोपाल में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है। किसान महाचौपाल में हुंकार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भरेंगे। उनके दौरे के पहले जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान होगा।
- Feb 24, 2026 10:08 IST
किसान महाचौपाल के लिए जवाहर चौक पर बड़ा डोम तैयार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/rahul-gandhi-kharge-kisan-chaupal-dome-2026-02-24-10-08-07.jpg)
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की किसान महाचौपाल के लिए जवाहर चौक पर बड़ा डोम तैयार किया गया है। - Feb 24, 2026 09:57 IST
राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Rahul Gandhi Bhopal Visit: राहुल गांधी के दौरे का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/bhopal-kisan-maha-chaupal-rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-2026-02-24-00-56-14.jpg)
- दोपहर 12:00 बजे: दिल्ली से भोपाल के लिए रवानगी।
- दोपहर 01:00 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन।
- दोपहर 01:30 बजे: एयरपोर्ट से जवाहर चौक (अटल पथ) के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 02:00 बजे: किसान महाचौपाल में शामिल होंगे और संवाद शुरू करेंगे।
- दोपहर 03:30 बजे: कार्यक्रम समापन के बाद एयरपोर्ट के लिए रवानगी।
- शाम 04:15 बजे: भोपाल से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
- Feb 24, 2026 09:56 IST
जवाहर चौक पर खरगे-राहुल की महाचौपाल, सुबह 10 बजे से रूट डायवर्ट
Bhopal Route Divert: सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के चलते पहले से ही शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चूंकि आज सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं और एमपी बोर्ड का कक्षा 10 वीं का पेपर भी है ऐसे में छात्रों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के चलते कुछ मार्गों पर ट्रैफिक धीमा रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। किसी असुविधा पर ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 0755-2677340, 2443850 या 7587602055 पर कॉल या व्हाट्सएप करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us