Modi Kashi Visit: देव दीपावली पर आज वाराणसी में पीएम मोदी, 15 लाख दीयों से रोशन होंगे गंगा घाट, लेजर शो का भी आयोजन

Modi Kashi Visit: देव दीपावली पर आज वाराणसी में पीएम मोदी, 15 लाख दीयों से रोशन होंगे गंगा घाट, लेजर शो का भी आयोजन

Image Source: Twitter @डीडी न्यूज़

PM Modi Varanasi Visit: देव दीपावली पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम गंगा के घाटों पर अलौकिक दृश्य के साक्षी भी बनेंगे। पीएम मोदी पहली बार काशी की देव दीपावली (Dev Deepawali) में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान उद्घाटन कार्यक्रम के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1333222553855295489

15 लाख दीपों से जगमगाएगा काशी तट
देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में गंगा के 84 घाटों पर लगभग 15 लाख दीए जलाए जाएंगे। खास बात यह है कि, पहला दिया खुद प्रधानमंत्री मोदी प्रज्ज्वलित करेंगे। वाराणसी के घाटों पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1333076265834737666

देव दीपावली के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले प्रधानमंत्री 6 लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (NH 19) को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। यह सड़क वाराणसी को प्रयागराज से जोड़ेगी। इस सड़क के निर्माण में 2447 करोड़ रुपये की लागत लगी है। इस सड़क के खुलने के बाद वाराणसी-प्रयागराज के बीच दूरी तय करने में एक घंटा कम समय लगेगा।

पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना (Kashi Vishwanath Temple Corridor Project) स्थल पर भी जाएंगे। आपको बता दें कि, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 55 हजार स्क्वायर मीटर में बन रहे इस कॉरिडोर का भव्य स्वरूप भी अब दिखने लगा है। काशी विश्वनाथ धाम राजस्थान और मिर्जापुर के गुलाबी पत्थरों से सजने लगा है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1333093370269478915

प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम:-

दोपहर 2.30 बजे: वाराणसी-प्रयागराज (NH-19) छह लेन चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन

शाम 4.30 बजे: काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना स्थल का भ्रमण

शाम 5.20 बजे: देव दीपावली महोत्सव

शाम 6 बजे: देव दीपावली और लेजर शो, संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण

शाम 7.50 बजे: सारनाथ पुरातत्व स्थल का दौरा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article