Vibhuti Narayan Rai: साहित्यकार विभूति नारायण राय को दिया जाएगा 'डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान'

Vibhuti Narayan Rai: साहित्यकार विभूति नारायण राय को दिया जाएगा 'डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान'

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं साहित्यकार विभूति नारायण राय Vibhuti Narayan Rai को वर्ष 2021 का ' डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान ' देने की बुधवार को घोषणा की गई।

डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी के महासचिव रामकिशोर ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि अकादमी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से राय Vibhuti Narayan Rai को वर्ष 2021 के 'डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान ' से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले साहित्यकार डॉ नमिता सिंह , साहित्यकार पद्मश्री डॉ काजी अब्दुल सत्तार शेख, कवि-साहित्यकार पद्मश्री मेहरून्निसा परवेज़ और साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर समेत अन्य Vibhuti Narayan Rai को इस पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सम्मान समारोह रज़ा की जयंती के मौके पर एक सितंबर को वेबिनार द्वारा आयोजित Vibhuti Narayan Rai किया जाएगा। रज़ा का जन्म एक सितंबर 1927 को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में हुआ था। वह हिंदी के उपन्यासकार और फ़िल्म संवाद-लेखक थे।

उन्होंने टीवी धारावाहिक ' महाभारत ' के संवाद लिखे थे। रज़ा एक ऐसे रचनाकार Vibhuti Narayan Rai के रूप में प्रतिष्ठित हुए जिनकी रचनात्मक उम्र संस्कृत से उर्दू तक और महाकाव्य से ग़ज़लों तक की रही है। मार्च 1992 में 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article