Happiness Report: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत कौनसे नंबर पर?

Happiness Report: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत कौनसे नंबर पर? Happiness Report: List of world's happiest countries released, know at which number India is?

Happiness Report: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत कौनसे नंबर पर?

Happiness Report: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। यानी ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 जारी कर दी गई है। 20 मार्च को खुशी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर इसे रिलीज किया गया। इस साल की रैंकिंग में शीर्ष 20 में एक भी एशियाई देश नहीं है। लिस्ट में सबसे ऊपर फिनलैंड है, जो लगातार पिछले 6 साल से टॉप पर बरकरार है। आइए जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश कौन से हैं।

publive-image

फिनलैंड

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ने फिनलैंड को लगातार छठे साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया है। इसने 5,554,960 की आबादी के साथ 7.842 स्कोर किया है।

डेनमार्क

डेनमार्क 5,834,950 की आबादी में 7.62 के स्कोर के साथ हैप्पीनेस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर है।

स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड के अल्पाइन पहाड़ सभी को खुश रख सकते हैं। स्विट्जरलैंड ने 8,773,637 खुशमिजाज लोगों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

आइसलैंड

अधिकांश समय बर्फ से ढके रहने वाले आइसलैंड के लोग खुश रहना नहीं भूले हैं। 345,393 की आबादी वाले इस देश की दृढ़ इच्छाशक्ति का कमाल है कि इसने हैप्पीनेस इंडेक्स में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

नीदरलैंड

17,211,447 लोगों की बड़ी आबादी होने के बावजूद नीदरलैंड ने 5वां स्थान हासिल किया है।

नॉर्वे

नॉर्वे 7.392 के स्कोर के साथ दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में 6वें स्थान पर है। इसकी आबादी 5,511,370 है।

स्वीडन

स्वीडन 7.363 के स्कोर के साथ हैप्पीनेस इंडेक्स में 7वें स्थान पर है। देश की जनसंख्या 10,218,971 है।

लक्समबर्ग

लक्समबर्ग 7.324 के स्कोर के साथ हैप्पीनेस इंडेक्स में 8वें स्थान पर है। देश की जनसंख्या 642,371 है।

न्यूज़ीलैंड

खुशहाल निवासियों के मामले में न्यूजीलैंड 7.277 के स्कोर के साथ 9वें स्थान पर है। देश की जनसंख्या 4,898,203 है।

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया ने हैप्पीनेस इंडेक्स पर 7.268 स्कोर किया है और सूची में 10वें स्थान पर है। 2022 में ऑस्ट्रिया की कुल जनसंख्या 9,066,710 दर्ज की गई थी।

भारत कौनसे नंबर पर?

भारत की बात करें तो वह खुशहाल देशों की रैंकिंग में काफी पीछे है। भारत को 150 देशों में 136वां स्थान हासिल हुआ है। हालांकि, भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है क्योंकि पिछली बार वह 139वें स्थान पर था।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में इस पहल की शुरुआत की थी। इसका मकसद पूरी दुनिया के लोगों के जीवन में खुशियों को महत्व देना था। इस वजह से हर साल 20 मार्च को खुशी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग भी जारी की जाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article