Feb 2024 Baby Name: इस महीने (फरवरी) घर में आ रहा है नन्हा मेहमान, ये रही बेबी वॉय और बेबी गर्ल के लिए नामों की लिस्ट

Feb 2024 Baby Name: फरवरी में घर में आ रहा है नन्हा मेहमान, ये रही बेबी वॉय और बेबी गर्ल के लिए नामों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

Feb 2024 Baby Name: इस महीने (फरवरी) घर में आ रहा है नन्हा मेहमान, ये रही बेबी वॉय और बेबी गर्ल के लिए नामों की लिस्ट

Feb 2024 Baby Name: फरवरी का महीना शुरु हो गया है। अगर आपके जीवन में इस महीने नन्हा मेहमान आने वाला है और आप उसका नाम खास बनाना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं बेबी वॉय (Feb Baby Boy Name) और बेबी गर्ल (Baby Girl Name) के लिए कुछ खास नाम। जो आप अपनी विश लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए उठा लें अपनी डायरी, और नोट करते चलें ये नाम। यही प्यारा नाम उनके लिए जिंदगी भर पहचान दिलाता है।

लड़कियों के लिए खास नाम फरवरी 2024 

आध्‍या 

‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाला यह बहुत ही प्‍यारा नाम है और इस नाम का मतलब होता है पहली शक्‍ति।

आन्‍या 

इस नाम का मतलब असीम होता है। जिसकी कोई सीमा न हो, उसे आन्‍य कहा जाता है। यह एक हिंदू नाम है।

छाया 

यह लड़कियों के लिए बहुत ही प्‍यारा नाम है। छाया नाम का मतलब जिंदगी, छवि और जीवन होता है।

धृति 

अगर आपकी बेटी का ‘ध’ अक्षर से नाम निकला है तो आप उसे धृति नाम दे सकते हैं। इस नाम का मतलब साहसी, हिम्‍मत रखने वाली और पराक्रम होता है।

ईशिका 

ये भी बहुत प्‍यारा नाम है। ईशिका नाम का मतलब तीव्र गति और तेज होता है। लड़कियों के लिए इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है।

फलक 

लड़कियों के इस नाम का अर्थ बहादुर, साहसी और निडर होता है। कहते हैं कि नाम का प्रभाव हमारे स्‍वभाव और व्‍यवहार पर पड़ता है इसलिए अपनी बेटी को फलक नाम देकर आप उसे बहादुर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

​लड़कों के नाम हिंदी में फरवरी 2024

आकव 

ये लड़कों का नाम है और इसका मतलब आकार, आकृति और रूप होता है।

आरव 

यदि आपके लड़के का नाम ‘अ’ अक्षर से निकला है तो आप उसे आरव नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांतिमय, शांतिपूर्ण और शांत होता है।

अदविक 

लड़कों का यह नाम बहुत यूनीक है और इसका मतलब अनोखा, अद्वितीय और अनूठा होता है।

एकांश 

इस नाम का मतलब संपूर्ण, पूर्ण और समूचा होता है। यह एक हिंदू नाम है।

ईशान 

भगवान शिव को ईशान नाम से जाना जाता है। अपने बेटे को शिव का नाम देकर, आप उसमें उनके गुणों को पा सकते हैं।

जेहान 

इस पूरे विश्‍व या ब्रह्मांड को जेहान कहते हैं। हर बच्‍चा अपने पेरेंट्स के लिए उनकी दुनिया होता है और ये नाम देकर आप इस बात को चरितार्थ कर सकते हैं।

मयान 

प्‍यार करने वाला और प्रेम पर अपना आधिपत्य रखने वाले को मयान कहते हैं। यदि आपके बेटे का नाम ‘म’ अक्षर से निकला है तो आप उसे मयान नाम दे सकते हैं।

रेयांश 

सूर्य की किरण को रेयांश कहते हैं। ये नाम देकर आप अपने बेटे को सूर्य की तरह तेज और प्रकाशमान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article