घर की छत पर पोतो चूना, मिलेगा एयर कण्डीशनर का अहसास

घर की छत पर पोतो चूना, मिलेगा एयर कण्डीशनर का अहसास Lime pant will not put heat on the roof of the house vkj

घर की छत पर पोतो चूना, मिलेगा एयर कण्डीशनर का अहसास

इन दिनों पूरा देश भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान है। कूलर, पंखे, एयर कण्डीशनर तापमान को झेल नहीं पा रहे है। इस भीषण गर्मी में अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान है तो वह है जिनका घर एक मंजिला है या फिर एयर कण्डीशन से परहेज करते हैं। ऐसे लोगों को गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं ऐसी भीषण गर्मी में अगर बिजली गुल हो जाए तो हालत और भी खस्ता हो जाती है।

चूना लगाओं, गर्मी भगाओं

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तरकीब बताने जा रहे है जिसके चलते आपकी गर्मी की समस्या का हल निकल सकता है। दरअसल, घर की छत पर चूने की मोटी परत लगाने की सलाह आम तौर पर लोग देते रहते हैं। चूने को फेवीकोल के साथ मिलाकर घर की छत पर पुताई कर दें। छत पर चूने को लगाने से कई फायदे होते है। एक तो वर्षा होने पर यह चूने को पकड कर रखता है। दूसरे हमारी छत में जो सीपेज की समस्या होती है, वह इससे दूर हो जाती है।

कैसे लगाए चूना

अपने घर की छत पर बाजार से चूना लाकर लेप कर दें। जी हां पूरी छत पर। इसके लिए बाजार से चूना और फेविकोल ले आइए। चूने को किसी लोहे की बाल्टी में रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए। सुबह उसमें फेविकोल मिलाकर छत पर पोत दीजिए, ठीक वैसे जैसे दीवारों पर पुताई करते हैं। एक बार पुताई करने के बाद 24 घंटे के लिए छोड़ दीजिए और अगले दिन फिर एक बार इसी चूने से छत को पोत दीजिए। मोटा-मोटा चूना जब छत पर लग जाएगा तो धूप छत को गर्म नहीं कर पाएगी औऱ छत ठंडी ठंडी कूल कूल रहेगी। इस उपाय से आपके कमरे के तापमान में छह से सात डिग्री का फर्क देखने को मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article