/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/summer-cooling-indoor-plant-2026-02-09-14-37-16.jpg)
Summer Cooling Tips Indoor Plants: कुछ ही दिनों में गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई घर को अंदर और बाहर से कूल कूल रखने के तैयारी पहले से करने लगता है। ऐसे में यदि आप भी अपने कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं तो चलिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं ऐसे पांच पौधे (Five Indoor Plant) जो आपके घर की खूबसूरती तो बढ़ाएंगे ही साथ ही साथ घर का अधिकतम तापमान घटाकर और वायु को शुद्ध कर आपको ठंडी का अहसास दिलाएंगे। अरेका पाम (Areca Palm)
अरेका पाम (Dypsis lutescens)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/area-palm-2026-02-09-14-41-59.jpg)
एक बेहद प्रभावी और प्राकृतिक एयर प्यूरीफाइंग इंडोर प्लांट है। यह घर के अंदर की हवा को साफ (air purifier) रखने में मदद करता है। इसकी सहायता से फॉर्मल्डिहाइड, ज़ाइलीन व टोल्यून जैसे हानिकारक रसायनों को कम करता है। साथ ही यह हवा में नमी बढ़ाकर प्राकृतिक ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। लगभग 100 वर्ग फीट तक के कमरे में यह पौधा हवा की गुणवत्ता सुधारने में खासा असरदार माना जाता है।
स्नेक प्लांट (Dracaena trifasciata)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/indoor-plant-snake-summer-cooling-tips-2026-02-09-14-38-59.jpg)
बेडरूम के लिए आदर्श पौधा माना जाता है। यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, हवा को शुद्ध करता है और नमी बढ़ाता है। इसके तापमान की बात करें तो ये 70° से ऊपर के गर्म तापमान में सबसे अच्छा बढ़ता है और 50°F से कम तापमान में खराब हो सकता है। इसे 'मदर-इन-लॉज़ टंग' भी कहते हैं। इस पौधे को बेहद कम रखरखाव की जरूरत होती है। ये एक सदाबहार इंडोर प्लांट है। जो हवा को शुद्ध (विशेषकर रात में ऑक्सीजन छोड़ना) करता है। यह सीधी, चमड़े जैसी पत्तियों वाला पौधा कम रोशनी और बहुत कम पानी में भी पनप जाता । इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली (रेतीली) मिट्टी और अप्रत्यक्ष धूप सबसे अच्छी होती है।
एलोवेरा(Aloe vera)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/indoor-plant-alovera-summer-cooling-tips-2026-02-09-14-39-11.jpg)
एलोवेरा (Aloe vera) भी एक बेहतर इनडोर (घर के अंदर का) प्लांट है। जो बेहद कम देखभाल (Low Maintenance) में घर के अंदर रखा जा सकता है। विशेष रूप से ऐसी जगह पर खिड़कियों के पास जहाँ अच्छी रोशनी आती हो ऐसी जगह पर यह आसानी से पनपता है।
इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है। यह शुष्क हवा में भी जीवित रह सकता है। यह घर के अंदर की हवा को शुद्ध करता है। वातावरण को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही ये त्वचा की देखभाल में भी उपयोगी है।
पीस लिली (Peace Lily)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/summer-cooling-indoor-plant-pease-lily-2026-02-09-14-40-30.jpg)
पीस लिली के बड़े पत्ते हवा में नमी छोड़ते हैं। जिससे आद्रता बढ़ती है और हवा भी शुद्ध (air purifier) होती है। पीस लिली (Peace Lily) एक बेहद कम देखभाल वाला इनडोर प्लांट है, जो अपनी गहरी हरी पत्तियों और सफेद फूलों के लिए पहचाना जाता है। ये घर के अंदर नमी को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ वायु में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को भी कम करता है। यह कम रोशनी में भी सर्वाइव कर सकता है। जिससे यह ऑफिस और घर के लिए आदर्श प्लांट माना जाता है।
मनी प्लांट (Money Plant)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/indoor-plant-money-plant-summer-cooling-tips-2026-02-09-14-39-28.jpg)
ये बेहद कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ने वाला प्लांट है। यह कमरे की हवा में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है। ये कई बैरायटियों में आता है। साइज के आधार पर इसे गमले और जमीन में लगाया जा सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us