Rose Day: रोज डे से होगी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, भोपाल में कहां से आता है गुलाब और कितनी है कीमत ?

Rose Day: प्यार और इश्क का सप्ताह कहे जाने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने इश्क का इजहार करते हैं.

rose day

Rose Day: प्यार और इश्क का सप्ताह कहे जाने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है. पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने इश्क का इजहार करते हैं.

रोज डे का महत्व 

यह प्यार के हफ्ते का पहला दिन है, जहां लोग गुलाब के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. इस दिन अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं. 

लाल: गहरा प्यार और रोमांस

पीला: गहरी दोस्ती और खुशी

गुलाबी: प्रशंसा, आभार और कोमल भावनाएं

सफेद: शांति, शुद्धता और नई शुरुआत 

गुलाब कहां से आता है और कितने का मिलेगा

भोपाल में गुलाब मुख्य रूप से स्थानीय किसानों द्वारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आते हैं, साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों से भी आपूर्ति की जाती है. भोपाल में गुलाब की कीमत थोक और खुदरा बाजार के आधार पर अलग-अलग है. स्थानीय मंडियों में गुलाब की कीमत लगभग ₹230 प्रति किलोग्राम है। वहीं, ऑनलाइन या खुदरा दुकानों पर एक सिंगल गुलाब लगभग ₹37 में मिल सकता है. रेड रोज गुलदस्ते की कीमत 8-10 फूलों के लिए ₹599-₹699 या उससे अधिक हो सकती है.

Story pin image 

जानें वैलेंटाइन डे का इतिहास

रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय को लगता था कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं होते, इसलिए उसने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी. लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और चोरी-छिपे प्रेमियों की शादी करवाई. रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय को लगता था कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं होते, इसलिए उसने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी. लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और चोरी-छिपे प्रेमियों की शादी करवाई.

Saint Valentine—who was he, and what is the history of Valentine's Day?

जब यह बात सम्राट तक पहुंची, तो संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी को उन्हें फांसी दे दी गई. कहा जाता है कि उन्होंने मरने से पहले जेलर की बेटी को एक पत्र लिखा था, जिस पर लिखा था-“From Your Valentine” यहीं से वैलेंटाइन डे की परंपरा शुरू हुई. बता दें कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन से जुड़ी मानी जाती है. इतिहास के अनुसार, तीसरी शताब्दी में रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था.

यह भी पढ़ें: TMKOC Munmun Dutta: तारक मेहता की बबीता जी का बॉयफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप, रणवीर के शो पर किया खुलासा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article