Covid update: चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले: संयुक्त सचिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 के करीब मामले आए हैं

Covid update: चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले: संयुक्त सचिव

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत में पिछले एक हफ्ते में औसतन 96,000 के करीब मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 66,084 नए कोविड मामले दर्ज़ हुए। देश में 7.9 लाख सक्रिय मामले हैं। पिछले चार दिनों से देश में एक लाख से कम मामले दर्ज़ हुए हैं।

यहाँ सबसे ज्यादा मामले

केरल में सबसे ज़्यादा 2,50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 86,000, तमिलनाडु में 77,000 और कर्नाटक में 60,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। देश में 61.25% सक्रिय मामले अभी इन्हीं चार राज्यों से आ रहे हैं।

इन राज्यों में ज्यादा पॉजिटिविटी दर

डॉ. वीके पॉल, सदस्य- स्वास्थ्य, नीति आयोग ने बताया कि देश में कोविड की स्थिति काफी अच्छी है। हालांकि कुछ राज्य केरल, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में अभी भी कोविड पॉजिटिविटी दर ज़्यादा है:

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article