CG Dhamtari Leopard Rescue: रस्‍सी में फंसे तेंदुए को बाहर निकाला, वन की ओर भागते समय युवक पर किया अटैक; गंभीर घायल

CG Dhamtari Leopard Rescue: रस्‍सी में फंसे तेंदुए को बाहर निकाला, वन की ओर भागते समय युवक पर किया अटैक; गंभीर घायल

CG Dhamtari Leopard Rescue: रस्‍सी में फंसे तेंदुए को बाहर निकाला, वन की ओर भागते समय युवक पर किया अटैक; गंभीर घायल

   हाइलाइट्स

  • गांव में रस्‍सी में फंसा तेंदुआ
  • मशक्‍कत के बाद निकाला
  • मीडियाकर्मी पर किया अटैक

CG Dhamtari Leopard Rescue: छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक गांव में तेंदुआ रस्‍सी में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला गया। तभी तेंदुए (CG Dhamtari Leopard Rescue) ने जंगल की ओर भागते हुए एक मीडियाकर्मी पर अटैक कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घटना ग्राम मेचका उदंती सीतानदी अभ्‍यारण्‍य की है।

   तेंदुए की गुर्राहट से डर गए ग्रामीण

ग्रामीणों से पूछा तो उन्‍होंने बताया कि सोंढूर बांध के किनारे मेचका गांव है। यहां सुबह के समय जब ग्रामीण घर से बाहर निकले तो झाड़ियों से गुर्राहट की आवाज सुनाई दे रही थी। यहां जाकर ग्रामीणों ने देखा तो तेंदुआ फंसा (CG Dhamtari Leopard Rescue) हुआ था। इसके बाद ग्रामीण डरे हुए थे। क्षेत्र में दहशत का माहौल था। तभी इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

   ग्रामीण जान बचाकर भागे

CG Dhamtari Leopard Rescue-Sitanadi Sanctuary

झाड़ियों से जब आवाज आई तो ग्रामीण वहां पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर झाड़ियों के बीच रस्‍सी में फंसे तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं तेंदुए के पास जब ग्रामीण पहुंचते, तेंदुए ने ग्रामीणों को दौड़ाया। इस दौरान ग्रामीण अपनी जान बचाकर भागे और वन विभाग को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh PDS Scam: हाईकोर्ट जज से संपर्क में थे पीडीएस घोटाला के आरोपी, व्‍हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा

   युवक पर किया अटैक, गंभीर

एसडीओ वन विभाग धमतरी (CG Dhamtari Leopard Rescue) गोपाल कश्‍यप ने जानकारी दी कि तेंदुए के फंसे होने की जानकारी मिली थी। ड्रोन से देखा तो तेंदुआ था। कुछ देर बाद तेंदुआ खुद ही रस्‍सी से निकल गया और जंगल की ओर भाग लिया। तभी उसकी जद में मीडियाकर्मी के आने से उस पर हमला कर दिया। युवक का इलाज धमतरी ब्लॉक के नगरी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article