जूनागढ़, 26 दिसंबर (भाषा) गुजरात के जूनागढ़ जिले में शेतरुंजी वन्यजीव मंडल के अंतर्गत आने वाले कासन गांव में एक तेंदुए ने 17 वर्षीय एक लड़की को मार डाला। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वासवदा ने बताया कि पीड़िता आरतीबेन मकवाना पर बृहस्पतिवार की शाम एक फार्म में तेंदुए ने हमला कर दिया, जब वह कपड़े धो रही थी।
एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि कुछ घंटे बाद महुवा कस्बे के एक अस्पताल में मकवाना की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि तेंदुए ने मकवाना को उसकी गर्दन से पकड़ कर कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। लेकिन खेत में काम कर रहे मजदूरों द्वारा शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया।
उन्होंने कहा कि मृतक एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।
एक अलग घटना में, जूनागढ़ जिले के वंथाली तालुका के धनफुलिया गांव में 14 वर्षीय एक लड़की को सोमवार को दो एशियाई शेरों ने मार डाला था।
भाषा कृष्ण मनीषा
मनीषा