Lazy Girl Workout: केवल आलसी लड़कियों के लिए नहीं सेहत के लिए भी मददगार होती है एक्सरसाइज, जानिए

लेजी गर्ल वर्कआउट (Lazy Girl Workout) इन दिनों चल रहा है। नाम के समान यह एक्सरसाइज आलसी लड़कियों के लिए नहीं होती है इसे सेहत के लिए बेहतर अभ्यास माना जाता है।

Lazy Girl Workout: केवल आलसी लड़कियों के लिए नहीं सेहत के लिए भी मददगार होती है एक्सरसाइज, जानिए

Lazy Girl Workout: सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है वहीं पर फिटनेस के लिए अब अक्सर योगा और एक्सरसाइज का सहारा लेते है। फिटनेस से नाता रखने वालों के लिए एक एक्सरसाइज लेजी गर्ल वर्कआउट (Lazy Girl Workout) इन दिनों चल रहा है। नाम के समान यह एक्सरसाइज आलसी लड़कियों के लिए नहीं होती है इसे सेहत के लिए बेहतर अभ्यास माना जाता है। आइए जानते है इस एक्सरसाइज के बारे में।

कैसे होता है ये Lazy Girl Workout

यहां पर इस प्रकार के एक्सरसाइज की बात करें तो, लेजी गर्ल वर्कआउट एक्सरसाइजका एक पार्ट होती है। इस एक्सरसाइज के दौरान अपने फिटनेस गोल को पाने के लिए लोग एक एक्सरसाइज का रूटीन बनाते हैं। इसमें एक लो इंटेंसिटी कार्डियो वर्कआउट होता है जो आपको आंतरिक तौर पर फिट बनाने का काम करता है।

Free photo medium shot woman stretching at home

इस एक्सरसाइज को आप कम से कम 15 से 20 मिनट तक कर सकते है। यहां पर लाइफस्टाइल में बदलाव कर खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक रख सकते है। इस दौरान एक्सराइज में आप ब्रिस्क वॉक, सीढ़ियां चढ़ना, डांसिंग, हूला होपिंग, स्विमिंग और गार्डनिंग आदि कोई भी एक्सरसाइज का विकल्प चुन सकते है।

क्या -क्या मिलते है वर्कआउट करने के फायदे

आपको बताते चलें, लेजी गर्ल वर्कआउट को आप नियमित करते है तो आपको कई सारे फायदे मिलते है, जानिए

1- रोजाना इस वर्कआउट को करने से आपके शरीर को एनर्जी लेवल मिलता है और दिनभर की सारी थकान छूमंतर होती है।

2- वर्कआउट करने से आपके मोटापे की समस्या खत्म होती है आपका शरीर लचीला बनता है।

3- इस वर्कआउट को कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज माना जाता है जो आपके दिल की सेहत को अच्छा रखता है।

4- इस वर्कआउट को करने से कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। वहीं पर नींद में भी सुधार होता है।

ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: कुशल लीडर बनने के लिए व्यक्ति में होने चाहिए ये 4 गुण

CG Election 2023: खुज्‍जी विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंडियन टीम की नई जर्सी हुई लॉन्च, किए गए हैं काफी बदलाव

Hilsa Fish: दुर्गा पूजा से पहले भारतीय बाजारों में दिखने लगेगी हिल्सा मछली, सबसे टेस्टी मछलियों में गिनती

MP Ujjain News: मृदंग की थाप, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद के साथ आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, CM ने संतों के साथ लगाई परिक्रमा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article