/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2022-01-12-at-4.48.06-PM.jpeg)
Member Of First Mp Assemnly Laxminarayan Gupta: मध्य प्रदेश की पहली विधानसभा के सदस्य और राजस्व मंत्री रहे लक्ष्मी नारायण गुप्ता का आज यानी बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 104 साल की उम्र में झांसी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि, नन्नाजी के नाम से मशहूर लक्ष्मी नारायण गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे। देश में बचे इक्के-दुक्के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मी नारायण गुप्ता अपनी सादगी के लिए मशहूर थे।
हाल ही मैं जब प्रधानमंत्री मोदी भोपाल दौरे पर आए थे तो सबसे पहले उन्होंने नन्नाजी का ही आशीर्वाद ग्रहण किया था। नन्नाजी मध्य प्रदेश की पिछोर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक भी रहे हैं। उन्होंने दो बार कैबिनेट मंत्री और राजस्व मंत्री का पद संभाला। मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है।
सीएम शिवराज ने जताया दुख
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us