MP New Congress: लक्ष्मण सिंह की राहुल को खरी-खरी, तुम्हारे बयानों की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता सिर उठाकर चल नहीं पाते

MP New Congress Laxman Singh: पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अब कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं है। 11 जून (बुधवार) को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी के एक्शन के बाद अब लक्ष्मण कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मुखर हो गए हैं।

MP New Congress: लक्ष्मण सिंह की राहुल को खरी-खरी, तुम्हारे बयानों की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता सिर उठाकर चल नहीं पाते

हाइलाइट्स

  • नई कांग्रेस बनाएंगे लक्ष्मण सिंह
  • राहुल गांधी पर जमकर भड़के दिग्गी के भाई
  • लक्ष्मण ने फाड़ा निष्कासन का नोटिस

MP New Congress Laxman Singh: पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अब कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं है। 11 जून (बुधवार) को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी के एक्शन के बाद अब लक्ष्मण कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मुखर हो गए हैं।

उन्होंने 9 मिनट का एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी और कांग्रेस आलाकमान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में लक्ष्मण सिंह निष्कासन का नोटिस फाड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नई कांग्रेस पार्टी बनाने का ऐलान भी किया है।

नई पार्टी बनाएंगे लक्ष्मण सिंह

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद उन्होंने कहा कि- अब वक्त आ गया है कि, मध्यप्रदेश में नया संगठन बने। नई पार्टी में बड़े नेता और हाईकमान नहीं बल्कि कार्यकर्ता फैसले लेंगे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि- उन्होंने जीएसटी का विरोध किया, जब उन्हें कुछ समझ नहीं आता तो वो मुंह बंद क्यों नहीं रखते।

कैमरे पर फाड़ा निष्कासन का नोटिस

लक्ष्मण सिंह अपने इस वीडियो में निष्कासन का नोटिस फाड़ते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि- जिस तरह राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की पॉलिसी फाड़ी थी, वैसे ही आज में निष्कासन का नोटिस फाड़ रहा हूं। मुझे एक कागज का टुकड़ा कांग्रेस पार्टी से बाहर नहीं निकाल सकता। मैंने 40 साल तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। मैं कांग्रेसी था, हूं और हमेशा रहूंगा।

मैंने ये नहीं लिखा, राहुल गांधी PM बनेंगे

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- जब मेरे बयानों पर मेरी अपनी पार्टी ने मुझे नोटिस जारी किया, मुझसे सवाल पूछा तो मुझे काफी दुख हुआ। मुझे नोटिस देकर जवाब मांगा गया, मैंने जवाब दिया भी लेकिन उसमें ये नहीं लिखा कि- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस वजह से मेरे जवाब को नहीं माना गया। इस दौरान उन्होंने राहुल पर जमकर भड़ास भी निकाली।

राहुल गांधी तो चमचों से घिरे हैं- लक्ष्मण

इस दौरान पूर्व सांसद ने राहुल गांधी के भोपाल में दिए बयान पर भी तीखा वार किया। दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस में तीन घोड़े (लंगड़ा, बारात वाला और रेस के घोड़े) का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी थी। इस पर तंज कसते हु्ए उन्होंने कहा कि- राहुल ने वरिष्ठ नेताओं को बारात का घोड़ा कहा, बारात का घोड़ा कैसा होता है, तुम क्या जानो, क्योंकि तुम्हारी तो बारात ही कभी नहीं निकली।

खुद को रेस का घोड़ा कहते हो

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- वो पूरे देश में पैदल चले, भारत जोड़ो यात्रा की। इसके बावजूद पार्टी और संगठन लगातार कमजोर हो रहा है। राहुल गांधी खुद को रेस का घोड़ा कहते हैं, लेकिन वो खुद कितनी रेस हार चुके हैं। हार के बाद वो ईवीएम को दोष देते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर सेना को लेकर अनर्गल बयान देने के आरोप भी लगाए। लक्ष्मण ने कहा कि- राहुल गांधी के अनावश्यक बयानों से जनता आहत है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Congress: कांग्रेस से बाहर होने के बाद Laxman Singh का पहला बयान, Rahul Gandhi पर जमकर भड़के दिग्गी के भाई, क्या कहा?

Digvijay Singh Brother Laxman Singh Controversy

निष्कासन के बाद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- पार्टी चाहती है कि, मैं ऐसा बयान दूं कि, राहुल गांधी देश का भविष्य हैं और वो वे प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैं ज्योतिषी नहीं हूं, जो भविष्य बताऊं। इसलिए मुझे बाहर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article