Advertisment

Laughing Tree: इस पेड़ को होती है इंसानों की तरह गुदगुदी, छूते ही मचलकर हंसने लगती है टहनियां, जानें इससे जुड़े रहस्य

author-image
Sonu Singh
Laughing Tree: इस पेड़ को होती है इंसानों की तरह गुदगुदी, छूते ही मचलकर हंसने लगती है टहनियां, जानें इससे जुड़े रहस्य

Laughing Tree in India: इंसानों और अन्य जीवों के शरीर में गुदगुदी होना बेहद आम है, लेकिन कोई पेड़ इंसानों की तरह हंसता है, छूने पर गुदगुदी महसूस करता है और मचला जाता है ये जरूर आपको आश्चर्य की बात लगेगी। लेकिन आज हम इसी तरह के अनोखे पेड़ के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल इंसानों की तरह हरकतें करता है।

Advertisment

ऐसे तो पूरी दुनिया ही रहस्यों से भरी हुई है। हर कहीं आपको हैरान करने वाले तथ्य मिल जाएंगे। इसी तरह जंगलों के भीतर भी एक अलग दुनिया है। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के कालाढूंगी जंगल (Kaladhungi Forest) में है।

यहां एक ऐसा पेड़ है, जिसे इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। इस पेड़ को लगाते ही उसे गुदगुदी शुरु हो जाती है। पेड़ के तने को अगर उंगुलियों से रगड़ा जाये तो इसकी टहनियां मचलाकर हिलने लगती हैं। इसी वजह से इस पेड़ को हंसने वाला पेड़ (Laughing Tree) कहा जाता है।

दरअसल उत्तराखंड के कालाढूंगी जंगल में ऐसे दो पेड़ हैं जिन्हें इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। वहीं रामनगर के क्यारी (Ram Nagar Kyari) जंगल में कांपने वाला पेड़ भी मौजूद है। पिछले पांच सालों से कालाढूंगी के क्यारी जंगल में कांपने वाला पेड़ देखा जा रहा है।

Advertisment

अब दूर-दूर से पर्यटक इस पेड़ देखने के लिए आते हैं। कई लोगों ने खुद इस पेड़ को गुदगुदी भी की। लोगों ने बताया, गुदगुदी करने पर इस पेड़ के सारे तने जोर जोर से हिलने लगते हैं।

दरअसल इस हंसने वाले पेड़ का वानस्पतिक नाम रंडिया डूमेटोरम (Randia Dumetorum) है। इस प्रजाति के पेड़ करीब 300 से 1300 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। कई टीमें इस पेड़ पर शोध कर रही हैं कि आखिर इसके तने से उंगलियां रगड़ने पर यह हिलने क्यों लगता है। हालांकि अब तक इसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें