/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/International-Bansal-News.jpeg)
जकार्ता, 10 जनवरी (एपी) इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलनों की दो अलग अलग घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 18 लोग घायल हो गये । अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी ।
इंडोनेशिया के ‘नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ के प्रवक्ता रादित्य जाती ने बताया कि पश्चिम जावा प्रांत के समडांग जिले के सिहानजुआंग गांव में भूस्खलन की दूसरी घटना उस वक्त हुयी जब
राहत एवं बचाव दल के लोग शनिवार को हुए हादसे में लोगों को बचाने का काम कर रहे थे।
प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में बचाव दल के लोग भी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि दोनों हादसों में 11 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये ।
एपी रंजन शोभना
शोभना
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us