प्यार में धोखा: ग्वालियर में मकान मालिक के भतीजे ने किया ITI की छात्रा से दुष्कर्म, फोटो और वीडियो भी किए वायरल

Gwalior Crime News: प्यार में धोखा: ग्वालियर में मकान मालिक के भतीजे ने किया ITI की छात्रा से दुष्कर्म, फोटो और वीडियो भी किए वायरल

प्यार में धोखा: ग्वालियर में मकान मालिक के भतीजे ने किया ITI की छात्रा से दुष्कर्म, फोटो और वीडियो भी किए वायरल

हाइलाइट्स

  • मकान मालिक के भतीजे ने किया ITI की छात्रा से दुष्कर्म
  • विरोध करने पर फोटो-वीडियो किए वायरल
  • ब्लैकमेल कर किया 3 साल तक शारीरिक शोषण

Gwalior Crime News: ग्वालियर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ITI की छात्रा के साथ मकान मालिक के भतीजे ने दुष्कर्म किया।

बता दें कि मकान के मालिक के भतीजे ने पहले छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया और फिर धोखा देकर दुष्कर्म किया।

लगातार 3 साल तक आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण करता रहा। घटना रणधीर कॉलोनी गोला का मंदिर की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1781633490787737788

विरोध करने पर फोटो-वीडियो किए वायरल

जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर कर दिए।

इसके बाद जब छात्रा की बदनामी हुई, तो वह गोला का मंदिर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर कर दिए। इसके बाद जब छात्रा की बदनामी हुई, तो वह गोला का मंदिर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्यार में मिला धोखा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाली 22 साल की छात्रा ग्वालियर (Gwalior Crime News) के गोला का मंदिर स्थित कॉलेज से ITI कर रही है। छात्रा ने 3 साल पहले पढ़ाई के लिए गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के रणधीर कॉलोनी में किराए से कमरा लिया था।

छात्रा जो कमरा किराए से लिया है, वो मकान उम्मेद सिंह तोमर का है। यहां पर रहते हुए छात्रा की दोस्ती उम्मेद सिंह के भतीजे दीपक तोमर से हुई।

दोनों के बीच बातचीत होने लगी, कुछ दिन बीतने के बाद दीपक तोमर ने छात्रा से अपने प्यार का इजहार कर दिया। छात्रा को भी दीपक की दोस्ती पसंद थी तो उसने उसका प्यार स्वीकार कर लिया।

दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने के बाद दीपक ने कई बार छात्रा के रूम में आकर शोरीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने यह नहीं होने दिया।

साल 2021 में जब छात्रा घर पर अकेली थी, तब दीपक ने मौका देख छात्रा से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके फोटो और VIDEO बना लिए।

ब्लैकमेल कर किया 3 साल तक शारीरिक शोषण

आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा के फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। धमकी देकर दीपक ने 3 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

छात्रा बदनामी के डर से चुप रही। छात्रा को लगा कि दीपक उससे शादी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जनवरी 2024 में जब छात्रा को लगा कि शारीरिक शोषण किया जा रहा है तो उससे बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया, लेकिन छात्रा ने उसकी एक नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें: पानी के छीटें पड़ने पर विवाद: Indore में निगम इंजीनियर और लाइनमैन के साथ मारपीट, फाड़े कपड़े, पिस्‍तौल तानी

 दोस्तों ने बताया फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

दो दिन पहले छात्रा के कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों ने छात्रा को बताया कि उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं।

जिन पर लोग गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं। इसका पता चलते ही छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में पुलिस का कहना

मामले में गोला का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होने का पता चलते ही वह फरार हो गया है। आरोपी अभी हाथ नहीं आया है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बैतूल में दर्दनाक हादसा: पुलिस जवानों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चुनावी ड्यूटी से लौट रहे 21 पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article