Advertisment

Chandrayaan3 Landing: कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण, UGC ने जारी किया खास निर्देश

Chandrayaan3 Landing: कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी Chandrayaan 3 की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण, UGC ने खास निर्देश जारी किया है ।

author-image
Bansal news
UGC News: UGC ने विश्वविद्यालयों में SC-ST छात्रों से भेदभाव रोकने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की, पढ़ें विस्तार से

नई  दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है। उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा है, “भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाएगा।

Advertisment

इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत का जश्न मनाएंगे।” उन्होंने कहा, “यह वैज्ञानिक अन्वेषण और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।” विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी इसी तरह का निर्देश जारी कर शिक्षण संस्थानों से बुधवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-3 के बुधवार शाम लगभग छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर “सॉफ्ट लैंडिंग” करने की संभावना है। मूर्ति ने पत्र में कहा, “उच्च शिक्षण संस्थानों से अनुरोध है कि वे शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विशेष सभाएं आयोजित करें और चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाकर इस महत्वपूर्ण पल के गवाह बनें।”

ये भी पढ़ें:

BRICS Summit: प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका में ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ में हुए शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisment

G20 Summit: 8-10 सितंबर तक सभी स्कूल-सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, इस वजह से लिया गया फैसला

G20 Summit: भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, G20 समिट में लेंगे हिस्सा

Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Pm Modi: “भारत जल्द 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा”, जानें BRICS बिजनेस फोरम में PM मोदी ने क्या कहा

Chandrayaan-3 Chandrayaan-3 Update Chandrayaan 3 landing handrayaan 3 landing
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें