Lalu Prasad Yadav: आचार संहिता के मामले में बड़ी राहत, 6000 का जुर्माना लेकर किया बरी

झारखंड। Lalu Prasad Yadav बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पलामू में आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसके बाद याचिका पर सुनवाई के बाद पलामू कोर्ट (Palamu Court Fine Lalu Yadav) ने उन पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
जानें कोर्ट ने क्या कहा
लालू प्रसाद यादव 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में विशेष MP, MLA अदालत में पेश होने के बाद उनके वकील,धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, कोर्ट ने सभी बातों को सुना और सभी याचिका को देखते हुए कोर्ट ने 6,000 का फाइन लेकर उन्हें मुक्त किया और मामले को निष्पादित किया।
#WATCH झारखंड: बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पलामू में विशेष MP, MLA अदालत से रवाना हुए। pic.twitter.com/PEuzG5SRUD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2022
अब दोबारा कोर्ट आने की जरूरत नहीं
आपको बताते चलें कि, इस मामले में अब कोई कार्रवाई नहीं होगी जहां पर उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश होने की जरुरत नहीं है। यहां पर मामले की बात की जाए साल 2009 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव आरजेडी के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह के प्रचार में हेलिकॉप्टर से गढ़वा पहुंचे थे। उनकी स्कूल के मैदान में सभा होनी थी। हेलिकॉप्टर को लैंड कराने के लिए अलग से हेलिपैड बनाया गया था, लेकिन पायलट ने हेलिकॉप्टर को हेलिपैड के बजाय सभा स्थल पर लैंड करा दिया।
0 Comments