Lalbaugcha Raja: गृह मंत्री अमित शाह ने बप्पा के दरबार में पूजा, दो दिवसीय दौरे पर मुंबई यात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे।

Lalbaugcha Raja: गृह मंत्री अमित शाह ने बप्पा के दरबार में पूजा, दो दिवसीय दौरे पर मुंबई यात्रा

मुंबई। Lalbaugcha Raja  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को बताया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जाएंगे।

रविवार शाम को पहुंचे मुंबई

शाह रविवार रात को मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान भाजपा के अहम रणनीतिकार शाह का दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब इस महीने या अक्टूबर में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव होना है।

गणेश पंडालों में जाएंगे 

भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा, ‘‘अमित शाह सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर एक बैठक करेंगे। वह लालबाग के राजा समेत मुंबई में कुछ प्रतिष्ठित गणेश पंडालों में भी जाएंगे।’’ शाह मुख्यमंत्री शिंदे के आधिकारिक आवास पर भी जाएंगे और पवई में ए एम नाइक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article