Lalbaug Cylinder blast: मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लोग घायल, मची अफरातफरी

Mumbai Lalbaug Cylinder blast: मुंबई के लालबाग इलाके में आज सुबह सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से 20 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया।
बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation-BMC) के मुताबिक, दो फायर ब्रिगेड और दो जंबो टैंकर (Fire brigade and Jumbo tankers) घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
Maharashtra: Mumbai Mayor Kishori Pednekar visits King Edward Memorial (KEM) hospital to meet the people who were injured in Lalbaug area's cylinder blast today. https://t.co/Hw3DD7VgyK pic.twitter.com/DOFNkQOtl7
— ANI (@ANI) December 6, 2020
बताया जा रहा है कि, लालबाग इलाके के साराभाई मेंशन बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। जिसकी वजह से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में ब्लास्ट के घायलों से मिले।