Election Result Live : चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

UK Election Result Live : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। जारी चुनाव के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पटियाला शहरी सीट से चुनाव लड़े पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के अजित पाल सिंह कोहली ने हराया है। वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीर रावत अपनी विधानसभा सीट कुआं विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार से करीब 7 हजार 347 वोटों से पीछे चल रहे है। बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस से हरीश रावत सीएम पद के प्रबल दावेदार है। हालांकि अभी नतीजे पूरी तरह से सामने नहीं आएं है। उत्तराखंड कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड की 70 सीटें पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है।
यूपी के ये दिग्गज आगे-पीछे
सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान पीछे चल रहे हैं। वही गोरखपुर शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8363 वोटों से आगे चल रहे हैं। वही सपा की उम्मीदवार सुभावती गुप्ता पीछे चल रही है। प्रयागराज शहर की दक्षिणी सीट से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 2380 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रयागराज की फूलपुर सीट से सपा के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी 709 वोटों से आगे चल रहे हैं। जसवंतनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। वाराणसी की दक्षिणी सीट से सपा के किशन दीक्षित आगे चल रहे हैं। पट्टी सीट से सपा के राम सिंह पटेल 361 वोटों से आगे हैं। कुंडा से राजा भैया 961 वोटों से आगे चल रहे हैं। लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से सपा के अभिषेक मिश्रा आगे चल रहे हैं।