Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में एडमिट, 7 दिन पहले ही हुए थे AIIMS से डिस्चार्ज

Lal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत ​फिर बिगड़ गई है।

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में एडमिट, 7 दिन पहले ही हुए थे AIIMS से डिस्चार्ज

Lal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत एक बार बिगड़ गई है। बुधवार रात 9 बजे उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, जानकारी के मुताबिक उनकी तबियत अब ठीक है। बताया जा रहा है कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी के ऑब्जर्वेशन में हैं।

लालकृष्ण आडवाणी 7 दिन पहले ही दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, दूसरे दिन वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे।

31 मार्च को मिला था भारत रत्न

लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

जीत के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे पीएम

लोकसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद पीएम मोदी 7 जून को लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे थे।

आडवाणी ने निकाली थी रथ यात्रा

लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली थी। ये यात्रा राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी हुई थी। इस समय आडवाणी 63 साल के थे। बता दें कि 25 सितंबर 1990 से शुरू हुई इस यात्रा की कमान नरेंद्र मोदी और दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के हाथों में थी।

हिंदू सिंधी परिवार में जन्में थे आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। 8 नवंबर, 1927 में हिंदू सिंधी परिवार में उनका जन्म हुआ था। आडवाणी के पिता पेशे से एक उद्यमी थे।
आडवाणी ने शुरुआती शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से की थी। उसके बाद उन्होंने हैदराबाद, सिंध के डीजी नेशनल स्कूल से पढ़ाई की।
आडवाणी साल 1941 में आरएसएस में शामिल हुए थे। उस समय वे सिर्फ 14 साल के थे। 14 साल की उम्र में आडवाणी ने राजस्थान प्रचारक के रूप में काम किया था। उसके बाद साल 1951 में आडवाणी श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ के सदस्य बनाए गए थे। उन्होंने संसदीय मामलों के प्रभारी, महासचिव और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष समेत कई भूमिकाएं निभाई थीं।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article