लाड़लियों को रक्षाबंधन पर तोहफा: अगले महीने खाते में आएंगे इतने रुपए ज्यादा, जानें सीएम की घोषणा के मायने

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की रक्षाबंधन से पहले बढ़ी राशि, अब महिलाओं के खातों में 1250 नहीं, आएंगे इतने रुपए

लाड़लियों को रक्षाबंधन पर तोहफा: अगले महीने खाते में आएंगे इतने रुपए ज्यादा, जानें सीएम की घोषणा के मायने

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहना योजना की बढ़ी राशि
  • अब महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपए
  • रक्षाबंधन से पहले सीएम ने दिया तोहफा

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर है। सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है।

आपको बता दें कि मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में CM डॉ. मोहन यादव ने ये घोषणा की है कि सावन के महीने में लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए बढ़ाकर राशि ट्रांसफर की जाएगी। आने वाली 1 तारीख को बहनों के खाते में 1250 नहीं बल्कि 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

रक्षा बंधन से पहले लाड़ली बहनों को CM का तोहफा

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। योजना का लाभ ले रहीं सभी महिलाओं के खातों में सावन के महीने में 250 की राशि बढ़कर आएगी।

अभी हर महीने 1250 रुपए आते हैं, लेकिन सावन के महीने में 1500 रुपए आएंगे। ये राशि 1 अगस्त को सभी लाड़ली बहनो के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1815659436804862201

कैबिनेट बैठक में सीएम ने की घोषणा

मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव ने ये घोषणा की है कि सावन के महीने में योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ ले रही हर एक महिला के खाते में आने वाली 1 तारीख को 250 रुपए बढ़कर राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli-Behna-Yojana<br />

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन के महीने का विशेष महत्व है। सावन माह में हर एक लाड़ली बहन के खाते में 1 अगस्त को 250 रुपए ज्यादा भेजे जाएंगे। ये राशि हर महीने जारी होने वाली राशि 1250 रुपए से अलग होगी। इसके बाद हर महीने आने वाली राशि पहले की तरह ही 1250 रुपए खाते में भेजे जाएंगे।

सीएम ने किया ये आव्हान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आव्हान भी किया है।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में सरपंच संघ का प्रदर्शन: आदिवासी इलाकों की महिला सरपंचों को बाइक, 1 जुलाई के आदेश को निरस्त करने की रखी मांगे

ये खबर भी पढ़ें:अब पानी से चलेगा स्‍कूटर: 1 लीटर पानी में मिलेगा 150km तक का माइलेज, नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article