Ladli Behna Awas Yojana: लाड़ली बहना आवास पर ये आदेश जारी, इतने महीने पहले हो गया था फैसला, जानें पूरा मामला

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश की CM अंत्योदय आवास का नाम बदलकर लाड़ली बहना आवास योजना हो गया है।

Ladli Behna Awas Yojana: लाड़ली बहना आवास पर ये आदेश जारी, इतने महीने पहले हो गया था फैसला, जानें पूरा मामला

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहना आवास पर सरकार का आदेश जारी
  • बदला गया CM अंत्योदय आवास का ये नाम 
  • 11 महीने पहले लिया गया था नाम बदलने का फैसला 

Ladli Behna Awas Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश की CM अंत्योदय आवास का नाम बदलकर लाड़ली बहना आवास योजना हो गया है। इस संबंध में सभी कलेक्टर और जिला पंचायत CEO को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

करीब 11 महीने पहले एमपी कैबिनेट मीटिंग (mp cabinet meeting) में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण इस पर अमल नहीं हो पाया था। हालांकि अब ये बदलाव हो गए हैं।

बदला गया CM अंत्योदय आवास का नया नाम

fallback

मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना (Chief Minister Antyodaya Housing Scheme) का नाम बदलकर लाड़ली बहना आवास योजना कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार, 6 अगस्त 2024 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला पंचायत CEO को आदेश जारी कर दिए गए थे।

क्या है लाड़ली बहना आवास योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना आवास योजना (Ladli Behna Yojna) की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी लाभार्थी महिलाओं को सरकार पक्का मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना में मध्य प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आवास प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आम जनता के लिए बनाया ये धांसू प्लान, घरों तक पाइप लाइन से पहुंचेंगे गैस, ये है तैयारी

किसे मिलेगा लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ

लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ प्रदेश की मध्यम गरीब परिवार की महिलाओं को मिलेगा। PM आवास योजना के अंतर्गत ही महिलाओं को मकान बनवाने के लिए राज्य की ओर इस इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

ये राशि सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी। बता दें कि प्रदेश की जिन महिलाओं के पास अब तक आवास नहीं है उन्हें इस योजना के जरिए सपनों का घर बनाने में मदद मिलेगी।

इतनी मिलती है लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत राशि

लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1,20,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह राशि महिलाओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।  लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1.20 लाख रूपए प्रदान किए जाएंगे और शहरी क्षेत्र की महिलाओ को 2.50 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में मरीजों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, एम्स भोपाल में जल्द मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article