लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 हजार रुपए: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान, जानें कब से खाते में आएगी ये राशि

Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 2025 Details Update: लाडली बहनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाडली बहनों को हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Ladli Behna Yojana 3000 Rupees

Ladli Behna Yojana 3000 Rupees

Ladli Behna Yojana 3000 Rupees: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि लाड़ली बहनों को हर महीने 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत अभी 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। यह राशि पांच साल के अंदर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी।

बैतूल में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

दरअसल, बुधवार (28 मई) को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैतूल पहुंचे थे। यहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और सारनी में रोड शो किया। इसके बाद सारनी के पाथाखेड़ा में आयोजित स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लिया। यहां सीएम ने 464 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

'महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी'

स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई और देवी अहिल्याबाई होलकर जैसी बहादुर महिलाओं से होती है। इसलिए प्रदेश की महिलाओं को भी इन्हीं की तरह सशक्त बनाना जरूरी है।

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपए

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव हुए थे तब यह राशि 1000 रुपए थी, फिर इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। अब अगले 5 साल में यह राशि 3000 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी।

यहां बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों को वर्तमान में हर महीने 1,250 रुपए मिलते हैं। जब यह योजना शुरू की गई थी, तब सरकार ने वादा किया था कि 1000 रुपए का भुगतान धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भूतनाथ के डायरेक्टर पर कार में स्क्रेच करने का आरोप: जबलपुर में पड़ोसी ने पुलिस को दिए CCTV फुटेज, कांच पर स्क्रेच

क्या है लाड़ली बहना योजना ?

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार हर महीने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सरकार ने इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे बढ़ाने का भी ऐलान किया है। शुरुआत में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए मिलते थे, जो अब बढ़कर 1250 रुपए हो गए हैं।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

आधी रात दोस्तों से मिलने से रोका तो थाने पहुंच गई बेटी: मां-बाप पर लगाए गंभीर आरोप, पैरेंट्स पर दर्ज हुई FIR

Bhopal Daughter Parents Case

Bhopal Daughter Parents Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें नाबालिग बेटी ने मां-बाप के खिलाफ ही केस कर दिया। बेटी ने अपने माता-पिता पर मानवीय स्वतंत्रता के हनन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस से कहा कि बात नहीं मानने पर मम्मी-पापा मारपीट करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article