मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.. 26वीं किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है… दरअसल जुलाई महीने की राशि कब आएगी, इसका खुलासा हो गया है… इस बार लाड़ली बहना योजना की राशि सीएम के गृहजिले उज्जैन से जारी होगी.. सीएम मोहन यादव एक क्लिक में राशि ट्रांसफर करेंगे.. दरअसल सीएम मोहन 11 और 12 जुलाई उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे… इस दौरान वे लाड़ली बहना योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी करेंगे… उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह के मुताबिक 12 जुलाई को महिलाओं के खाते में राशि आएगी.. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में रक्षा बंधन के मौके पर शगुन के रूप में बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त बढ़ाकर दिए जाएंगे… यानी रक्षा बंधन पर बहनों के खातों में बढ़कर कुल 1500 रुपए आएंगे…. ये राशि इसी महीने दिए जाएंगे..