Advertisment

Ladli Behna Yojana: आज लखपति तो कल करोड़पति बनेंगी दीदियां, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने फिर दी बहनों को सौगात!

Ladli Behna Yojana: आज लखपति तो कल करोड़पति बनेंगी दीदियां, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने फिर दी बहनों को सौगात!

author-image
BP Shrivastava
Ladli Behna Yojana:

Ladli Behna Yojana:

Ladli Behna Yojana: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लखपति दीदी और ड्रोन दीदियों से संवाद किया।

Advertisment

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को आज लखपति तो कल करोड़पति बनाएंगे। हमारी सरकार का संकल्प है कि कोई दीदी और बहन गरीब ना रहे।

उन्होंने कहा कि बहनों को लखपति बनाने में सरकार कभी पीछे नहीं रहेगी। कोई भी बहन, कोई भी दीदी गरीब नहीं रहेंगी। दिन-रात मेहनत करके सभी को लखपति (Ladli Behna Yojana) बनाएंगे।

शिवराज सिंह ने यह भी कहा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी बहनों और दीदियों (Ladli Behna Yojana) को साथ में जोड़ेंगे और आगे लेकर चलेंगे। बहनों और दीदियों का पूरा सशक्तिकरण हो रहा है। फिर चाहे आर्थिक सशक्तीकरण, राजनीतिक सशक्तीकरण, सामाजिक सशक्तीकरण और शैक्षणिक सशक्तीकरण हो। शिवराज ने कहा कि मेरी दीदी तुम ही दुर्गा, तुम ही लक्ष्मी और सरस्वती हो तुम। बहनें और बेटियां, आगे बढ़ेंगी तो देश बढ़ेगा आगे। शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि जो आज लखपति दीदी हैं। वे कल करोड़पति दीदी बनेंगी।

Advertisment

शिवराज ने कहा... इसके बाद एमपी में लिंगानुपात में वृद्धि होनी शुरू हुई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जब वे मध्यप्रदेश के सीएम थे। तभी से वह बेटियों के लिए योजना बना रहे हैं। क्योंकि बेटियों को पहले अभिशाप माना जाता था। पराया धन कहा जाता था। इस सोच को बदलना जरूरी था। सरकार से बहन-बेटियों की परवरिश और शादी की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना लेकर (Ladli Behna Yojana) आई।

शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियों के पैदा होने से उनके बड़ा होने तक कॉलेज में पढ़ाई करने का पूरा खर्च सरकार ने उठाया। इसके बाद से एमपी में लिंगानुपात में वृद्धि होनी शुरू हो गई।

लाड़ली बहना योजना?

मध्य प्रदेश सरकार ने 5 मार्च 2023 को लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इसमें पात्र महिलाओं के खातों में पहले हर महीने 1 हजार रुपए डाले जाते थे। रक्षाबंधन 2023 पर पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी थी।

Advertisment

तत्कालीन शिवरा सरकार ने दिनांक 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण MP में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana Update) लागू किये जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 5 मार्च 2023 को ये शुरू हो गई थी। इसमें हर महीने 1000 रुपए महिलाओं के खाते ट्रांसफर किए जाते थे। ताकि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो।

योजना के क्रियान्वयन से ना केवल महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करने में मदद मिलेगी, बल्कि महिलाएं अपनी प्राथमिकता के आधार पर खर्च करने के लिए अधिक स्वतंत्र होंगी। महिलाएं इस आर्थिक सहायता से ना केवल स्थानीय उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार जुटा पाएंगी बल्कि परिवार स्तर पर उनके निर्णय लिए जाने में भी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगी।

ये भी पढ़ेंKangana Ranaut: Emergency के ट्रेलर लॉन्च में बोलीं कंगना- तीनों खानों की टैलेंटेड साइड दिखाना चाहूंगी!

Advertisment

एमपी में कितनी लाड़ली बहनें को मिल रहा लाभ

एमपीइनफो (mpinfo) की वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 25 हजार 929 पात्र महिलाएं हैं जो इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

शिवराज सिंह चौहान शिवराज सिंह का ऐलान लाड़ली बहनें बनेंगी करोड़पति लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त लाड़ली बहना योजना लाड़ली बहना न्यूज लाड़ली बहना एमपी भोपाल न्यूज़ जुलाई 2024 में कब आएंगे लाड़ली बहना के पैसे एमपी सरकार एमपी लाड़ली बहना योजना एमपी न्यूज when will Ladli Behna money come in July 2024 Shivraj Singh's announcement shivraj singh chauhan MP news MP Ladli Behna Yojana mp government ladli behna yojana Ladli Behna will become millionaires Ladli Behna News Ladli Behna MP bhopal news 16th installment of Ladli Behna Yojana
Advertisment
चैनल से जुड़ें