लाड़ली बहनें ध्यान दें: अगर आपके खाते में नहीं आएं 3 हजार रुपए, तो इस नंबर पर करें शिकायत; तुरंत होगा निपटारा

Ladki Bahin Yojana: 17 अगस्त से सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत कर दी है। उनके खाते में 3 हजार रुपए आए।

Ladki Bahin Yojna

Ladki Bahin Yojna Maharashtra government deposit 3 thousand rupees on August 17 women avail the benefits of Ladli Behna Yojana scheme Hindi News

Ladki Bahin Yojana: 17 अगस्त से महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) की शुरुआत कर दी है। इस स्कीम का ऐलान शिंदे सरकार ने इस साल जून महीने में किया था। साथ ही महाराष्ट्र के बजट में भी इसे शामिल किया गया था। इस स्कीम में 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दी जाएगी।

17 अगस्त को महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई और अगस्त महीने की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन (Ladki Bahin Yojana) की पहली किस्त जारी कर दी है। स्कीम को महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में लॉन्च किया था।

वहीं, हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इस नई योजना को लागू करने के बाद राज्य में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है और अब तक 1.5 करोड़ महिलाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

इस उम्र की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की उम्र की ऐसी विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1500 रुपए महीने की वित्तीय मदद मिलेगी। साथ ही जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं को महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इस योजना का बजट 46 हजार करोड़ रुपए रखा गया है।

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: महाराष्ट्र की निवासी महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना के लिए ''नारी शक्ति दूत'' ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

ऑफलाइन असिस्टेंट: जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं उनके लिए सरकार ने दूसरा विकल्प निकाला है। ऐसी महिलाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम सेवक जैसे स्थानीय अधिकारियों के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में सहायता ले सकती हैं।

आधार लिंकेज: महिला आवेदकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वह वेरिफिकेशन और डिस्बर्समेंट प्रोसेस को कारगर बनाने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने बैंक के खातों में लिंक करें।

हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

महाराष्ट्र सरकार ने योजना को लेकर अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करवा सकती हैं। साथ ही महिलाएं नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से भी अपनी शिकायतों को आसानी से दर्ज करवा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Teacher Bharti: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में टीचर्स को SC से आस! CM करेंगे खास बैठक; HC से मिला था झटका

ये भी पढ़ें- Kolkata Rape Murder Case: CBI कराएगी आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट, खुल सकते हैं बड़े राज; पूछे जाएंगे ये सवाल!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article