Advertisment

Amavasya: सोमवती-स्नानदान अमवास्या तिथि में न हों कंफ्यूज, 2 नहीं 3 सितंबर कब है सही तिथि, इतने समय तक है मुहूर्त

Snan Daan Amavasya: सोमवती-स्नानदान अमवास्या तिथि में न हों कंफ्यूज, 2 नहीं 3 सितंबर को है स्नानदान अमावस्या, महत्व, दान-विधि, तरीका

author-image
Preeti Dwivedi
Snan-Daan-Amavaya 2024

Snan-Daan-Amavaya 2024

Snan Daan Amavasya 2024: भाद्रपद शुरू होते ही त्योहारों की झड़ी शुरू हो गई है। सितंबर महीने की शुरुआत सोमवती अमावस्या (Somvati Amavaya Date 2024) के साथ हुई है। अगर आप अमावस्या तिथि पर पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं और स्नानदान अमावस्या तिथि को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपको बताते हैं कि स्नानदान अमावस्या 2 सितंबर को है या 3 सितंबर को।

Advertisment

साथ ही जानेंगे कि गंगा स्नान और पितरों के लिए तर्पण का सही समय क्या है

अमावस्या तिथि का महत्व

ज्योतिष में हर महीने आने वाली दो तिथियां दान पुण्य के लिए बेहद खास मानी जाती है। इसमें पूर्णिमा तिथि और अमावस्या तिथि  (When Snandaan Amavasya) शामिल हैं। भादो की अमावस्या तिथि भी पितरों के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस दिन दान पुण्य करने से आपको पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

कब है स्नानदान अमावस्या

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस साल भाद्रपद की अमावस्या तिथि सूर्योदय में ही आएगी। इसकी समाप्ति के समय भी सूर्योदय रहेगा। यही कारण है कि इस बार व्रत और स्नानदान की अमावस्या दो दिन रहेगी। यदि आप सोमवती अमावस्या का व्रत रखते हैं तो इसकी तिथि 2 सितंबर है और यदि अमावस्या तिथि (Bhadrapada amavasya date) का स्नान करना चाहत हैं तो इसके लिए स्नानदान अमावस्या तिथि 3 सितंबर रहेगी।

अमावस्या तिथि

सोमवती अमावस्या तिथि: सूर्योदय 2 सितंबर सोमवार, सुबह 5:31 मिनट
स्नानदान अमावस्या तिथि: 3 सितंबर मंगलवार को सुबह 7:24 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी।

Advertisment

इस दिन कर सकते हैं स्नान-दान

अगर आप भी भाद्रपद की अमावस्या तिथि (Snandaan Amavasya Importance) पर पितरों के लिए श्राद्ध कर्म करना है, तो इसके लिए 3 सितंबर का समय सबसे सही है।

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या आज: रात को करना न भूलें ये उपाय, जानें क्या है करने का तरीका

Snan Daan Amavasya Snan Daan Amavasya 2024 snan daan amavasya kab hai 2 ya 3 sep
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें