KVS Admission Open 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन प्रोसेस शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

KVS Admission Open 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन प्रोसेस शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, KVS Class 1 Admission 2023,

KVS Admission Open 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन प्रोसेस शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

भोपाल। KVS Class 1 Admission 2023 : केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च 2023 की सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गया है। बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 17 अप्रैल 2023 की शाम 07 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल रिक्ति होने पर ही स्वीकार किया जाएगा। KVS Admission 2023 

publive-image

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन नोटिफिकेशन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीम 6 वर्ष रखी गई। उम्र की गणना 31 मार्च 2023 के तहत की जाएगी। केवीएस नोटिफिकेशन, प्रवेश दिशा-निर्देश के साथ ही अन्य जानारी आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। कक्षा-1 के लिए केवीएस द्वारा आधिकारिक Android मोबाइल ऐप भी जार किया गया है। इसे https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/ लिंक पर जाकर और Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

केवी कक्षा-I रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च से 17 अप्रैल

केवी कक्षा II रजिस्ट्रेशन
पंजीकरण 03 से 12 अप्रैल तक, कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल रिक्ति होने पर ही स्वीकार किया जाएगा।

केवी एडमिशन आयु सीमा

कक्षा I – 6 वर्ष, लेकिन 08 वर्ष से कम।
कक्षा II – 7 वर्ष, लेकिन 09 वर्ष से कम।
कक्षा III – 7 वर्ष लेकिन 09 वर्ष से कम।
कक्षा IV – 8 वर्ष, लेकिन 10 वर्ष से कम।
कक्षा V – 9 वर्ष, लेकिन 11 वर्ष से कम।
कक्षा VI – 10 वर्ष, लेकिन 12 वर्ष से कम।
कक्षा VII – 11 वर्ष, लेकिन 13 वर्ष से कम।
कक्षा VIII – 12 वर्ष, लेकिन 14 वर्ष से कम।
कक्षा IX – 13 वर्ष, लेकिन 15 वर्ष से कम।
कक्षा X – 14 वर्ष, लेकिन 16 वर्ष से कम।

केवी एडमिशन महत्वपूर्ण लिंक-

केंद्रीय विद्यालय आधिकारिक वेबसाइट- https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन एप – https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन नोटिफिकेशन – file:///C:/Users/Administrator/Desktop/240323/Admission_Notice_2023-24.pdf

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन गाईडलाइन- https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Admission_Guidelines_2023-24%20%28English%29.pdf

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन शेड्यूल – https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Admission_Schedule%202023-24.pdf

केंद्रीय विद्यालय भोपाल

बता दें कि भारत में करीब 1200 केवी हैं। इनमें बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावको को आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद पहली सूची 20 अप्रैल को, दूसरी सूची 28 अप्रैल को व तीसरी सूची 4 मई को जारी की जाएगी। कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं में (11वीं को छोड़कर) एडमिशन क्लास में रिक्त सीटों के अनुसार दिया जाएगा। 3 से 12 अप्रैल आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में  650 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article