KVS Class 1 Admission 2022: अब 13 अप्रैल तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करे आवेदन

KVS Class 1 Admission 2022: केंद्रीय विद्यालयों में जहां पर प्रवेश प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हुई थी जिस पर अब नया अपडेट सामने आया है जहां पर केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन अब 13 अप्रैल 2022 तक किए जा सकते है जहां पर इसकी अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2022 निर्धारित थी। बताते चलें कि, वेबसाइट पर इसका नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
जानें क्या है नोटिफिकेशन
आपको हाल ही में सामने आई नोटिफिकेशन को केवीएस की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया है जिसमें कहा गया कि, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने केवीएस कक्षा 1 एडमिशन 2022 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की तारिख बढ़ा दी है जिसके बाद अब छात्रों को अब दो दिन का और मौका मिल जाएगा।
जानें कैसे करे आवेदन
यहां पर हम आपको केन्द्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए किस तरीके रजिस्ट्रेशन कर सकते है इसके बारे में बताते है-
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
- जिसके बाद होमपेज पर दिये गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं
- अगर आप पहली बार यूजर बन रहे हैं तो आपको रजिस्टर करना होगा।
- एडमिशन पोर्टल पर लॉग इन कर अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें. भविष्य में काम आएगा.
0 Comments