KV Admission 2021: 1 अप्रैल से केन्द्रीय विद्यालय के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, यहां करें आवेदन

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए KV संगठन ने नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश का ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन को 8 अप्रैल 2021 से शुरू किया जाएगा। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों को KV में पढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह जरूरी खबर है।
नॉटिफिकेशन- Admission Schedule 2021-22(Annexure-1)
1 अप्रैल सुबह 10 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
संगठन ने बताया कि कक्षा एक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो 19 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे तक चलेगा। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए 8 अप्रैल को सुबह आठ बजे से 15 अप्रैल शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन रजिस्टेशन के लिए केवी के मोबाइल ऐप से जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं और यहीं से रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और KV की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
KV संगठन ने अभिभावको से की अपील
वहीं 11वीं के लिए रजिस्ट्रेसन फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। जहां से इसे डाउनलोड करके ऑफलाइन तरीके से जामा कराया जा सकता है। KV संगठन ने नॉटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अभिभावक केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। बतादें कि वर्तमान में देश में 1247 केंद्रीय विद्यालय हैं। जहां सालाना हजारों बच्चे एडमिशन लेते हैं।