Kuno National Park : नामीबिया से आए चीतों का बढ़ेगा कुनबा, अब भारत आएंगे 12 चीते

Kuno National Park : नामीबिया से आए चीतों का बढ़ेगा कुनबा, अब भारत आएंगे 12 चीते

Kuno National Park : नामीबिया से भारत आए 8 चीतों का कुनबा बढ़ने जा रहा है। 8 चीतों के बाद मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही 12 दक्षिण अफ्रिकी चीतों को लाया जाएगा। इसके बाद कुनो पार्क में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी। खबरों के अनुसार कूनो नेशनल पार्क में भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका सरकार के बीच 12 चीते लाने के लिए बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो नेशनल पार्क में लाए जा सकते हैं।

वन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

बीते दिनों केंन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र सिंह कुनो पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने चीतों के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कुनो पार्क में जिप्सी से भ्रमण किया था। उन्होंने इस दौरान नामीबिया चीतों का अवलोकन किया था। सभी चीतों की सेहत देखकर वह संतुष्ठ थे, और उन्होंने कूनो पार्क के अधिकारियों की तारीफ भी की थी।

12 चीतों के लिए बनाएं गए 14 बाड़े

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दक्षिका अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए कूनो पार्क में 14 बाड़े तैयार किए गए हैंं। जिनमें से छह बाड़े पहले से ही बने हुए थें, बाकि के बाड़ों को तैयार किया जा रहा है। इन बाड़ों में लाए जाने वाले चीतों को क्वारंटाइन किया जाएगा। वही कूनो के बाड़े में रह रहे नामीबिया के चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया जाए।

चीतों ने किए 20 शिकार

कूनो पार्क में रह रहे 8 चीतों ने अबतक 20 शिकार किए है। चीतों ने नील गाय, चीतलों का शिकार किया है। सभी चीते लगातार शिकार को अंजाम दे रहे है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article