कूनो में गूंजी किलकारी: मादा चीता निरवाह ने शावकों को दिया जन्म, बढ़ता जा रहा कुनबा

Madhya Pradesh Sheopur Kuno National Park Cheetah कूनो से खुशखबरी सामने आई है। यहां के नेशनल पार्क में किलकारी गूंजी है। मादा चीता निरवाह ने अपने शावकों को जन्म दिया है

MP-Kuno-National-Park-Cheetah-Nirvah

MP Kuno National Park Cheetah: कूनो से खुशखबरी सामने आई है। यहां के नेशनल पार्क में किलकारी गूंजी है। मादा चीता निरवाह ने अपने शावकों को जन्म दिया है। शावकों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल सकी है, जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें तीन शावक दिखाई दे रहे हैं, हालांकि संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।

कूनो नेशनल पार्क अब 24 चीतों का घर है, जिसमें पार्क के भीतर पैदा हुए 12 शावक शामिल हैं। हालांकि हाल ही में जन्में शावकों की सही संख्या पता चलने पर ये आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है।

पहले उम्मीदें हो चुकी थी झूठी साबित

बता दें कि इससे पहले एक अन्य मादा चीता वीरा में भी गर्भावस्था के लक्षण दिखाई दिये थे, लेकिन उम्मीदें झूठी साबित हुईं। वीरा की गर्भावस्था ने शुरू में उत्साह जगाया था, लेकिन आगे की जांच से पुष्टि हुई कि यह एक गलत अलार्म था।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1860965807351861621

2022 में दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता निरवाह में हाल के हफ्तों में गर्भावस्था के निश्चित लक्षण दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद से वन्यजीव अधिकारी उसकी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे थे। अब कुनो से सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आ गई हैं।

विभाग में खुशी की लहर

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि "निरवाह के सफल प्रसव ने पार्क की फिर से शुरू की गई चीता के प्रजनन स्थल के रूप में क्षमता की पुष्टि की है।" कूनो के अधिकारियों ने नवजात शावकों के अस्तित्व और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी खुशी और प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

वन्यजीव मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "इस विकास को भारत में एक स्थायी चीता आबादी स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।"

ये भी पढ़ें: MP स्टूडेंट को हरियाणा में समझते हैं कचरा: गोली मारने तक की दे रहे धमकी, बंसल न्यूज डिजिटल को स्टूडेंट ने सुनाई आपबीती

चीता प्रोजेक्ट में अभी ये चुनौती

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए 20 चीतों में से 12 ही जीवित बचे हैं। निरवाह और अन्य सभी चीतों को बड़े बाड़ों में अलग-अलग रखा गया है। कूनो में चीता संरक्षण परियोजना का यह दूसरा वर्ष है। चीतों का संरक्षण अब भी चुनौती बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Meerut में दूल्हे की माला से नोट लेकर भागा युवक, चोर पकड़ने के लिए लोडर की खिड़की से लटक गया दूल्हा!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article