Dhanteras 2023: भगवान कुबेर को क्यों माना जाता है धन का देवता, जानिए धनतेरस पर कुछ खास बातें

धनतेरस के मौके पर भगवान कुबेर की पूजा की जाती है वहीं पर इन्हें धन का देवता भी शास्त्रों में देव को माना गया है।

Dhanteras 2023:  भगवान कुबेर को क्यों माना जाता है धन का देवता, जानिए धनतेरस पर कुछ खास बातें

Dhanteras 2023: जैसा कि, इस साल दियों की जगमग दीवाली 12 नवंबर यानि की रविवार को मनाई जाने वाली है वहीं पर इस मौके पर तैयारियों का दौर जारी है। इसे लेकर ही पांच दिनों चलने  वाली दीवाली की शुरूआत धनतेरस से हो जाती है।

धनतेरस के मौके पर भगवान कुबेर की पूजा की जाती है वहीं पर इन्हें धन का देवता भी शास्त्रों में माना गया है। आइए जानते है भगवान कुबेर से जुड़ी खास बातें,

क्यों बंद होती है भगवान कुबेर की एक आंख

आपको बताते चलें, भगवान कुबेर की छायचित्र को देखने पर अक्सर उनकी एक आंख बंद दिखाई देती है इसे एक तौर पर उन्हें एकाक्षीपिंगल कहा जाता है। इसके अलावा भगवान कुबेर को देखते है तो,  अक्सर कमल के पत्तों के समान रंग और बड़े पेट वाले बौने के रूप में चित्रित किया जाता है।

धनतेरस पर होती है जिन कुबेर देवता की पूजा, क्यों बंद रहती है उनकी एक आंख - Why preyer of kuber on dhanteras why his one eye closed – News18 हिंदी

कभी-कभी उन्हें एक आदमी की सवारी करते हुए भी चित्रित किया जाता है, कुबेर अपने हाथ में गदा, अनार या धन की थैली रखते हैं. बौद्ध धर्म की प्रतिमाओं में कुबेर को आमतौर पर नेवले के साथ दिखाते हैं। इसके अलावा कुबेर को श्वेतवर्ण का गोल-मटोल शरीर वाला, आठ दांतों का और तीन पैरों वाला देवता माना जाता है।

जानिए क्या है भगवान कुबेर से जुड़ी पौराणिक कथा

यहां पर अगर हम भगवान कुबेर से जुड़ी पौराणिक कथा को सुनाए तो, सोने की लंका बनाने का असली श्रेय कुबेर को था और वे लंका पर राज करते थे लेकिन रावण ने अपने अन्य भाइयों और राक्षसों के साथ मिलकर कुबेर की सेना को हराया और इस लंका पर कब्जा कर लिया. तब कुबेर हिमालय की ओर चले गए और वहां अलका में अपनी राजधानी बनाई।

प्राचीन ग्रंथो से संग्रहित ज्ञान : कुबेर की कथा (KUBER)

भगवान कुबेर के एकाक्षीपिंगल होने के पीछे कथा यह कहती है कि, कुबेर ने इसके बाद दूसरे स्थान पर बैठकर घोर तप किया, तब शिव ने कहा-'तुमने मुझे तपस्या से जीत लिया है. तुम्हारा एक नेत्र पार्वती के तेज से नष्ट हो गया, इसलिए तुम 'एकाक्षीपिंगल' कहलाओगे। हालांकि कुबेर के बारे में कहा जाता है कि वह शिव को बहुत प्रिय थे।

बौद्ध औऱ जैन धर्म के है देवता

यहां पर भगवान कुबेर के बारे में और जानकारी देते चलें, इन्हें हिंदू धर्म के देवता मानने के अलावा बौद्ध और जैन धर्म में भी देवता माना जाता है. बौद्ध धर्म में, उन्हें वैश्रवण के नाम से जाना जाता है जबकि जैन धर्म में उन्हें सर्वानुभूति के नाम से जाना जाता है।

भगवान कुबेर के साथ हुआ था पद्मावती का विवाह

यहां पर खबरों की मानें तो, भगवान कुबेर के पौराणिक कथाओं में माता पद्मावती से विवाह का वर्णन भी इसमें उल्लेखित है। इसमेंविश्व के धन के कोषाध्यक्ष के रूप में कुबेर की पूजा करने का विधान है. कुबेर को पद्मावती के साथ विवाह के लिए धन का श्रेय देवता वेंकटेश्वर (विष्णु का एक रूप) को भी दिया जाता है।

इसकी याद में भक्त वेंकटेश्वर की हुंडी ("दान पात्र") में पैसे दान करने के लिए तिरुपति जाते हैं, ताकि वह इसे कुबेर को वापस कर सकें. इस कारण से उन्हें लक्ष्मी के साथ भी जोड़ा जाता है।

भगवान कुबेर से तीन शक्तिशाली मंत्र

पहलामंत्र : यक्षायकुबेरायवैश्रवणायधनधान्याधिपतयेधनधान्यसमृद्धिंमेदेहिदापयस्वाहा॥

अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र

यह मंत्र मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का माना जाता है इस मंत्र का अर्थ जाने तो, कहते हैं जिस व्यक्ति को जीवन में कहा जाता है कि इस मन्त्र के जाप से व्यक्ति के जीवन में ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस मंत्र का जाप सच्चे श्रद्धा भाव के साथ नियमित रूप से शुक्रवार की रात में करनी चाहिए।

दूसरामंत्र:ह्रींश्रींक्रींश्रींकुबेरायअष्ट-लक्ष्मीममगृहेधनंपुरयपुरयनमः॥

धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र

इस मंत्र से व्यक्ति को हर तरह के भौतिक सुख प्राप्त होते हैं. इस मंत्र के नियमित जाप से कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.

तीसरामंत्रश्रींह्रींक्लींश्रींक्लींवित्तेश्वरायनमः॥

इन सभी मंत्रों के साथ आप भगवान कुबेर की पूजा कर सकते है। साथ ही पूजा से धनतेरस पर धन को सुरक्षित रखने की कामना रखते है।

ये भी पढ़ें

Ant Vastu Tips: कहां-कौन सी चीटियों का दिखना होता है शुभ, लाल या काली, जानें क्या कहता है वास्तु

WhatsApp: व्हाट्सएप पर भी आएंगे एड्स, लॉन्च किया जाएगा सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें पूरी खबर

IRCTC VIKALP Scheme: त्योहारी सीजन में नहीं मिल रहा है ट्रेन टिकट, ये ऑप्शन करें ट्राई, आसानी से मिलेगा रिजर्वेशन

Dhanteras 2023: धनतेरस पर कैसे और कहां करना चाहिए दीपदान, यहां जानें सही तरीका

The god of Dhanteras, kuber the lord of money, who is kuber, diwali, dhanteras puja, kubera srilanka, know about kuber"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article