Krishna Janmashtami 2023: देशभर में आज श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की धूम, मथुरा से लेकर गुजरात के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

मथुरा -वृंदावन में कान्हा जी के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर सज गए है वहीं पर पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है।

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में आज श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की धूम, मथुरा से लेकर गुजरात के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Krishna Janmashtami 2023: देशभर में बीते दिन और आज जन्माष्टमी का बड़ी धूम है जहां पर मथुरा -वृंदावन में कान्हा जी के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर सज गए है वहीं पर पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। यहां पर मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर तो वहीं पर वृंदावन में बांके बिहारी और द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में जन्मोत्सव का अलग ही नजर आ रहा है।

मथुरा के मंदिरों में 12 बजे मनेगा जन्मदिन

आपको बताते चलें, मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में  7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। जन्माष्टमी उत्सव के लिए इन सभी मंदिरों को सुंदर रोशनी से सजाया गया है।

दिल्ली में पूरा दिन चलेगा उत्सव

आपको बताते चलें, जन्माष्टमी के मौके पर नोएडा, दिल्ली समेत देश के तमाम इस्कॉन मंदिरों में रात से ही भजन-पूजन चल रहा है। आज पूरे दिन मंदिरों में पूजा और उत्सव जारी रहेगा।


सांदीपनि आश्रम में मनाई जन्माष्टमी

आपको बताते चलें, मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी बुधवार को मनाई गई। इस दौरान कान्हा का नींबू और भुट्‌टे से शृंगार किया गया। कई जगह मटकी फोड़, दही हांडी के इवेंट हुए। वहीं केरल में उरियादी मनाई गई।

गुजरात में जन्माष्टमी पर मेला

आपको बताते चलें, गुजरात के राजकोट में मंगलवार से ही जन्माष्टमी का मेला शुरू हो गया है। यहां पर लोगों के लिए 9 सितंबर तक मेला जन्मोत्सव का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस साल दही हांडी उत्सव के लिए प्रो गोविंदा नाम से एक कॉम्पिटिशन आयोजित किया है, जिसमें जीतने वाले को कैश प्राइज दिया जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1699532132929192411

उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।

https://twitter.com/i/status/1699622572676252127

दिल्ली: कृष्ण जन्माष्टमी और जी-20 के चलते गाजीपुर फूल बाजार में फूलों की बिक्री बढ़ गई है। एक फूल विक्रेता ने बताया, "सभी फूलों की मांग बढ़ गई है। किसानों में भी इससे अच्छा फायदा हो रहा है। जी-20 के लिए काफी फूल जा रहे हैं। जन्माष्टमी के लिए भी लोग फूल खरीद रहे हैं।"

https://twitter.com/i/status/1699602071195209783

ये भी पढ़ें: 
Google Play Store: गूगल प्ले स्टोर पर जल्द ही 40-60 सेकंड का वीडियो आएगा नज़र, इन चीज़ों के बारे में मिलेगी जानकारी
गुरु ग्रंथ साहिब के ‘सरूपों’ को प्रकाशित करने के लिए अमेरिका में लगेगा प्रिंटिंग प्रेस: एसजीपीसी
6 September History: भारतीय सेना ने ऑपरेशन जिब्राल्टर का दिया मुंहतोड़ जवाब, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में
Barish ke Yog 2023: ग्रहों की इन चालों से बने अच्छी वर्षा के योग, कब तक होगी बारिश, क्या कहता है ज्योतिष
Asia Cup 2023: आज से शुरू हो रही है सुपर-4 की जंग, इन चारों टीमों के बीच खेले जाएंगे 6 मैच

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article