Advertisment

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर कोविड रोगी ने आत्महत्या की: सीएमओ

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुजफ्फरनगर, 14 जनवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज (एमएमसी) में कोविड-19 का इलाज करा रहे 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से जिले के बगराजपुर इलाके में स्थित अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

Advertisment

एमएसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि राजकुमार नामक व्यक्ति को कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

अस्पताल के कोविड वार्ड के कर्मचारियों ने आज उसे उसकी जगह पर नहीं पाया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि वह अस्पताल के सुनसान हिस्से में मृत मिला। अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर उसने जान दे दी।

Advertisment

राजकुमार की मौत के बारे में पता चलने के बाद उसके परिवार के गुस्साए सदस्य वहां आ गए और अस्पताल में प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने के चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रोगी की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें