Advertisment

ब्रिटेन में दवा दुकानों को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति शुरू हुई

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 जनवरी (भाषा) ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने अब तक के अपने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है और इसके तहत देश भर की दवा दुकानों में कोविड-19 के टीके की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

Advertisment

बूट्स एंड सुपरड्रग जैसी ब्रिटिश फार्मेसी श्रृंखला और कई अन्य दवा दुकानें उन प्रथम सैकड़ों सामुदायिक फार्मेसी में शामिल होंगी, जिन्हें प्रायोगिक आधार पर टीके उपलब्ध कराये जाएंगे।

अगले पखवाड़े में 200 सामुदायिक फार्मेसी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली हैं क्योंकि फाइजर/बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके इस महीने के अंत तक पहुंचने वाले हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘यह शानदार है कि फार्मेसी को अब कोविड-19 के टीकाकरण के कार्य में लगाया जा रहा है। ये स्थानीय स्तर पर और सुगम स्थानों पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाने में मदद करेंगी। ’’

Advertisment

सरकार ने देश में लॉकडाउन हटाने के लिए 70 साल से अधिक उम्र के लाखों लोगों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को मध्य फरवरी तक टीका लगाने का लक्ष्य रखा है, ऐसे में अब अस्पतालों सहित सैकड़ों स्थानों पर टीके उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

इस हफ्ते सात बड़े टीका केंद्र खोले गये। ये प्रत्येक एनएचएस क्षेत्र में हैं। आगामी हफ्तों में दर्जनों और टीकाकरण केंद्र खोले जाने हैं।

ब्रिटेन के टीका मंत्री नदीम जहावी ने कहा, ‘‘फार्मेसी राष्ट्र की देखभाल में एक अहम भूमिका निभाती है और मैं राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में मदद के लिए उन्हें आगे आते देख सचमुच में खुश हूं।’’

Advertisment

एनएचएस के डिप्टी चीफ फार्मास्यूटिकल्स ऑफिसर डॉ ब्रूस वार्नर ने कहा, ‘‘एनएचएस के कारोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 24 लाख टीके की आपूर्ति के साथ एक बड़ी शुरूआत हुई है। ’’

बूट्स यूके के प्रबंधन निदेशक सेब जेम्स ने कहा, ‘‘हमारे फार्मासिस्ट टीकाकरण कार्यक्रम के विशेषज्ञ हैं और स्थानीय समुदायों के बीच एक विश्वसनीय भूमिका निभाते आये हैं। ’’

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें