Advertisment

अहमदाबाद सदर अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अहमदाबाद, पांच जनवरी (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले इसकी तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से मंगलवार को यहां सदर अस्पताल में पूर्वाभ्यास किया गया। इससे पहले राज्य के छह जिलों में पूर्वाभ्यास किए गए थे।

Advertisment

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सदर अस्पताल के कुल 25 स्वास्थ्यकर्मियों को पुराने ट्रॉमा सेंटर में डमी टीका दिया गया।

रविवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने दो टीकों के सीमित आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी जिससे टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

बयान में कहा गया है कि चुने गए लोग मंगलवार को सदर अस्पताल में निर्धारित स्थान पर पहुंचे । इससे पहले उन्हें संदेश भेजा गया था । उन्होंने टीका लगाने वालों को अपना परिचय पत्र दिखाया और इसके बाद उन्हें डमी टीका लगाया गया ।

Advertisment

इसमें कहा गया है कि टीकाकरण के बाद लाभान्वितों को प्रतीक्षा कक्ष में ले जाया गया जहां उन्हें दिशा निर्देशों के अनुसार आधे घंटे बाद जाने की अनुमति दी गयी ।

इससे पहले 28 एवं 29 दिसंबर को प्रदेश के राजकोट एवं गांधीनगर जिलों में इसी प्रकार से पूर्वाभ्यास किए गए थे । इसके बाद दो जनवरी को आणंद, वलसाड, दहोद एवं भावनगर जिलों में भी पूर्वाभ्यास किए गए थे।

भाषा रंजन अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें