महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को देश के शेष भाग के साथ ही टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।

मुंबई में जेजे अस्पातल के डीन डॉक्टर रंजीत मानकेश्वर तथा जालना सिविल अस्पताल की डॉक्टर पद्मजा सराफ सबसे पहले टीका लगवाने वालों में शामिल रहे।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के 285 केन्द्रों में टीके लगाए जा रहे हैं, जहां एक दिन में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर दिनभर में 28,500 कर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र को 'कोविशील्ड' टीके की 9.63 लाख जबकि 'कोवैक्सीन' टीके की 20 हजार खुराकें मिली हैं, जिन्हें सभी जिलों में वितरित किया गया है।

डॉक्टरों ने कहा कि मुंबई के जेजे अस्पताल में एक डॉक्टर की आंखों में शनिवार को एलर्जी हो गई, लिहाजा उन्होंने टीके की खुराक नहीं ली। हालांकि इसका टीके से कोई संबंध नहीं है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article