Advertisment

श्रीलंका दौरे पर कोविड-19 के मामले रूकावट नहीं बनेंगे: रूट

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

लंदन, दो जनवरी (भाषा) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने शनिवार को कहा कि कोविड​​-19 के किसी भी पॉजिटिव मामले से टीम का श्रीलंका दौरा खटाई में नहीं पड़ेगा।

Advertisment

उन्होंने हालांकि ऐसी परिस्थितियों में यात्रा के दौरान खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए टीम के साथ मनोचिकित्सक के यात्रा करने की बात कही।

इंग्लैंड की टीम तीन महीने के उपमहाद्वीप दौरे के लिए रवाना होगी, जिसका आगाज श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों के साथ होगा। टीम इसके बाद मार्च के आखिर तक भारत दौरे पर रहेगी।

रूट ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि यह (पॉजिटिव मामले) खुद से समाप्त होगा। यह फिलहाल पूरी दुनिया की वास्तविकता है । टीमों को पॉजिटिव मामलों से निपटना होगा।’’

Advertisment

रूट ने कहा कि इस महामारी के दौरान शीर्ष स्तर की क्रिकेट खेलने की चुनौतियों का सामना करने में मदद करने के लिए टीम एक मनोवैज्ञानिक की सेवाएं लेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैदान के पास हर समय मनोवैज्ञानिक मौजूद रहते है तो इससे खिलाड़ियों को अतिरिक्त समर्थन मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उनकी समस्या को सुनने वाला कोई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर मेरा काम यह होगा कि मैं लोगों को सहज महसूस करा सकूं।’’

Advertisment

रूट ने कहा कि खिलाडियों के पास परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह वास्तव में खतरनाक वायरस है और हम जहां भी होंगे, हम किसी न किसी आकार या रूप में इसके संपर्क में रहेंगे।’’

इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका का पिछला दौरा कोरोना वायरस के कारण रद्द हो गया था।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका की स्थिति काफी अलग थी। यह (भारत और श्रीलंका में) अलग होगा , हम इसके लिए सबसे अच्छे तरीके से तैयार हैं और हम इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं कि खुद से क्या कर रहे हैं।’’

भाषा आनन्द आनन्द मोना

मोना

Advertisment
चैनल से जुड़ें